IPL 2025 MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी साल 2008 से आईपीएल खेल रहे हैं। शुरुआत से ही एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते आ रहे हैं। लंबे समय तक धोनी ने सीएसके के लिए कप्तानी की है। वहीं सीएसके ने अपने सभी पांच खिताब एमएस धोनी की कप्तानी में ही जीते हैं। वहीं एक बार एमएस धोनी सीएसके के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस बार धोनी को सीएसके अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन कर सकती है। वहीं आज हम आपको धोनी की साल 2008 से 2024 तक धोनी को एक सीजन का कितना पैसा मिला है।
साल 2008 से 2017 तक
धोनी को आईपीएल की शुरुआत में सीएसके ने खरीदा था। एमएस धोनी उन चंद खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के सभी सीजन में हिस्सा लिया है। मुंबई इंडियंस के साथ एक और फ्रैंचाइजी थी जो उनमें बहुत दिलचस्पी रखती थी, लेकिन वे ज्यादा खर्च नहीं कर सकते थे क्योंकि उन्होंने पहले ही सचिन तेंदुलकर पर एक बड़ा हिस्सा खर्च कर दिया था। साल 2008 से 2017 तक सीएसके से धोनी को 12.5 करोड़ रुपये मिले। साल 2014 मेगा ऑक्शन में सीएसके ने धोनी को ही अपना पहला रिटेंशन बनाया था।
ये भी पढ़ें:- ‘उनका स्वागत…’ कप्तान बनते ही Mohammad Rizwan का भारत को लेकर बड़ा बयान
साल 2018 से 2024 तक
साल 2018 में हुए मेगा ऑक्शन में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को अपना पहला रिटेंशन बनाया था। साल 2022 में धोनी ने सीएसके की कप्तान छोड़ दी थी और रवींद्र जडेजा को नया कप्तान बनाया गया था। साल 2018 से 2021 तक धोनी को सीएसके से हर सीजन 15 करोड़ रुपये मिले, लेकिन साल 2022 में धोनी ने फ्रेंचाइजी को पहला रिटेंशन बनने के लिए मना कर दिया था।
जो फ्रेंचाइजी के हित में लिया गया फैसला था। इसके बाद धोनी को साल 2022 से 2024 तक 12 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं अब धोनी आईपीएल 2025 में धोनी अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस बार धोनी की फीस भी काफी घटने वाली है। इस सीजन के लिए धोनी को सीएसके से 4 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: क्या Virat Kohli फिर से बनेंगे RCB के कप्तान? सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यांश शेडगे की होगी भारतीय ODI टीम में एंट्री!
3 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
11 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
30 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
52 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines