हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: MS Dhoni ने चहल की गेंद पर जड़ा एक हाथ से दनदनाता छक्का, रवींद्र जडेजा ने कैच पकड़कर ऐसे मनाया जश्न

MS Dhoni: पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एमएस धोनी ने गगनचुंबी छक्का जड़ा। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने शानदार कैच लपक लिया।

विज्ञापन

MS Dhoni: 30 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में पंजाब ने सीएसके को 4 विकेट से हरा दिया। ये घर पर सीएसके की पांचवीं हार थी। ऐसा पहली बार हुआ जब सीएसके को घर पर ही लगातार 5 मुकाबले गंवाने पड़े। हालांकि इस मैच में एमएस धोनी द्वारा लगाया गया छक्का काफी चर्चा में रहा। उन्होंने चहल की गेंद पर 1 हाथ से दनदनाता छक्का जड़ा। वहीं बांउड्री लाइन के बाहर खड़े जडेजा ने कैच पकड़कर जश्न भी मनाया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

एमएस धोनी ने जड़ा छक्का

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब एमएस धोनी ने छोटी लेकिन धमाकेदार पारी खेली। धोनी ने महज 4 गेंदों में 11 रन बनाए, जिसमें एक शानदार चौका और एक जोरदार छक्का शामिल था। ये छक्का उन्होंने पारी के 19वें ओवर की पहली गेंद पर लगाया, जिसे युजवेंद्र चहल ने डाला था। धोनी ने आगे बढ़कर एक हाथ से लॉन्ग ऑन दिशा में गगनचुंबी शॉट खेला और गेंद सीधे बाउंड्री पार चली गई।

सबसे मजेदार पल तब आया जब बाउंड्री के बाहर खड़े रविंद्र जडेजा, जो डगआउट के पास खड़े थे, ने हवा में आती गेंद को कैच कर लिया। जडेजा ने जैसे ही गेंद पकड़ी, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैच लेने का जश्न मनाया, जिसे देखकर खिलाड़ी और दर्शक सब हैरान और हंसते नजर आए। यह पल सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

विज्ञापन

हालांकि धोनी का जलवा ज्यादा देर तक नहीं चला और अगली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह कैच आउट हो गए। बावजूद इसके, उनके छोटे से कैमियो और जडेजा के मजेदार कैच ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola