हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'वहां किसी को फील्डिंग करते देखा है...', लाइव मैच में सरेआम खलील अहमद पर भड़के एमएस धोनी

MS Dhoni: आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एमएस धोनी तेज गेंदबाज खलील अहमद पर गुस्सा करते हुए नजर आए, जिसका वीडियो देखा जा सकता है।

विज्ञापन

MS Dhoni: 3 मई को आरसीबी बनाम सीएसके के बीच मुकाबला खेला गया था। आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। आखिरी ओवर तक चले इस मुकाबले में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि जब सीएसके फील्डिंग कर रही थी, तब एमएस धोनी सरेआम खलील पर भड़क गए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी ने सरेआम खलील को मैच में डांटा था।

धोनी ने लगाई डांट

एमएस धोनी 13वें ओवर के दौरान खलील पर भड़क गए। दरअसल धोनी, खलील की गलत फील्डिंग पोजिशन पर निराश दिखे। इस दौरान कैप्टन कूल ने खलील को कहा कि वहां पर किसी को फील्डिंग करते देखा है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बात खलील अहमद की गेंदबाजी की करें तो उन्होंने आरसीबी के खिलाफ बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया। सीएसके की ओर से 19वां ओवर करने आए खलील ने 33 रन खर्च कर दिए। इस तरह वह एक ओवर में सीएसके की ओर से सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए। रोमारियो शेफर्ड ने खलील के ओवर में 4 छक्के और 2 चौके जड़े थे। इस ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंदों में अर्धशतक जमाया था।

विज्ञापन

खलील ने अपने 3 ओवर के स्पेल में सीएसके की ओर से खूब रन लुटाए। हालांकि इस सीजन उन्होंने सीएसके के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने लगभग मैच में सीएसके को पावर प्ले में सफलता दिलाई है। इसलिए कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी खलील की प्रशंसा की। खलील ने 3 ओवर में 65 रन खर्च किए थे। उन्हें एक भी सफलता हाथ नहीं लगी थी।

कोच ने की प्रशंसा

मैच के बाद फ्लेमिंग ने कहा कि खलील ने इस सीजन में हमारे लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए एमएस के लिए उसे बदलने का कोई कारण नहीं है। कंबोज अपनी भूमिका में अच्छी तरह से विकसित हो रहे हैं। उनके पास डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने की क्षमता है। वह आगे चलकर एक विकल्प होंगे, लेकिन ऐसा करने के लिए खलील को बदलने का कोई कारण नहीं था।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola