MS Dhoni: आईपीएल 2025 में 11 अप्रैल को सीएसके बनाम केकेआर के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। केकेआर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में सीएसके की कप्तानी एमएस धोनी कर रहे हैं। बतौर कप्तान धोनी ने इस मैच में इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में कप्तानी करने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।
एमएस धोनी ने रचा इतिहास
सीएसके के नियामित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह एमएस धोनी को कप्तानी सौंपी गई। अब वह आईपीएल इतिहास में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप मे कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। माही से पहले आज तक कोई भी अनकैप्ड खिलाड़ी आईपीएल में कप्तानी नहीं कर पाया था। लेकिन अब एमएस धोनी ने ये कारनामा कर इतिहास रच दिया है।
बीसीसीआई ने बनाए थे नियम
आईपीएल 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नियम बनाया था। दरअसल अगर कोई भी खिलाड़ी 4 साल या उससे अधिक समय से भारतीय टीम से दूर रहा है तो वह अनकैप्ड खिलाड़ी माना जाएगा। धोनी ने भारत के लिए आखिरी बार साल 2019 में खेला। इसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। ऐसे में धोनी को भारत के लिए खेले हुए लगभग 5 साल हो गए हैं और वह आईपीएल 2025 में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में भाग ले रहे हैं।
इसके अलावा एमएस धोनी आईपीएल में कप्तानी करने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी फिलहाल 43 साल 278 दिन के हैं।
सीएसके की प्लेइंग इलेवन
रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (सी), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर की हुई रोहित-विराट के खास क्लब में धमाकेदार एंट्री
20 mins agoकब शुरू होगी IND vs NZ टी20 सीरीज? जानें शेड्यूल और लाइव की पूरी डिटेल्स
26 mins agoIND vs WI: क्या बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा दूसरा टी-20 मैच?
30 mins agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
1 hr agoT20 के बाद वनडे टीम में होगी भुवनेश्वर की वापसी? 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे!
1 hr agoकौन हैं भारत के तन्मय बलोदा? 14 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को हराया
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल का बड़ा धमाका
2 hrs ago3 साल में 8 कप्तान, कभी बाबर तो कभी फरहान, पाक में कप्तानी का खेल जारी
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में 18 पायदान ऊपर पहुंचे कप्तान श्रेयस अय्यर
2 hrs ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines