CSK vs RCB: 3 मई को आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाएगा। सीएसके प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, जबकि आरसीबी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। आरसीबी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। ये मैच आरसीबी के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी अहम है, जबकि सीएसके अपनी साख बचाने के लिए इस मैच में उतरेगी। हालांकि इस मैच में एमएस धोनी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वह केवल एक छक्का दूर हैं।
इतिहास रचने की दहलीज पर कैप्टन कूल
एमएस धोनी का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने अब तक RCB के खिलाफ 34 मैच खेले हैं और 40.64 की औसत से 894 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार बार अर्धशतक भी लगाया है और कुल 49 छक्के मारे हैं। अगर धोनी अगले मैच में एक और छक्का लगाते हैं, तो वह RCB के खिलाफ आईपीएल में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक सबसे ज्यादा छक्के RCB के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने लगाए हैं, जिनके नाम 55 छक्के हैं, जबकि धोनी 49 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी
डेविड वॉर्नर – 55 छक्के
एमएस धोनी – 49 छक्के
केएल राहुल – 43 छक्के
आंद्रे रसेल – 38 छक्के
रोहित शर्मा – 38 छक्के
इसके अलावा एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में भी धोनी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उन्होंने यहां 13 आईपीएल मैचों में 81.50 की औसत से 489 रन बनाए हैं। अगर धोनी इस मैदान पर 11 और रन बना लेते हैं, तो वह यहां 500 रन पूरे करने वाले सिर्फ छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक खेले गए 10 मैच में एमएस धोनी खासा प्रभावित नहीं कर सके हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 10 मैच में 25.17 की औसत के साथ 151 रन बनाए हैं। हालांकि अब तक उनके बल्ले से एक भी शतक के अलावा अर्धशतक नहीं निकले हैं। उन्होंने 148.04 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है। धोनी ने 12 चौके के अलावा 9 छक्के अपने नाम किए हैं।
संबंधित खबरें
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
27 mins agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, देखें पूरी मैच लिस्ट
31 mins agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
33 mins agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
1 hr agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
4 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
4 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines