संन्यास को लेकर एमएस धोनी ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब तक खेलेंगे आईपीएल?
MS Dhoni: एमएस धोनी ने अपने आईपीएल संन्यास को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया है कि आखिर वह कब तक आईपीएल खेलेंगे।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

MS Dhoni: आईपीएल 2025 का धूम धड़ाका जारी है। सभी टीमें आईपीएल में खूब मेहनत कर रही हैं और जमकर पसीने बहा रही हैं। आईपीएल 2025 में एमएस धोनी चर्चा का विषय बने हुए हैं। क्योंकि वह 43 साल की उम्र में सीएसके के लिए बतौर विकेटकीपर के रूप में भाग ले रहे हैं। धोनी के संन्यास को लेकर चर्चाएं चलती रहती हैं। हालांकि आईपीएल 2025 के दौरान खुद कैप्टन कूल ने अपने संन्यास पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया है कि आखिर कब तक वह आईपीएल में भाग लेंगे।
संन्यास को लेकर एमएस धोनी के बारे में हमेशा चर्चा रहती है। धोनी आईपीएल में कब तक भाग लेंगे। इस पर कैप्टन कूल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि मैं अभी भी आईपीएल खेल रहा हूं, मैंने इसे बहुत सरल रखा है। मैं फिलहाल 43 साल का हूं, जब तक मैं यह सीजन खत्म करूंगा, मैं जुलाई में 44 साल का हो जाऊंगा। इसलिए मेरे पास यह तय करने के लिए 10 महीने हैं कि मैं एक और साल खेलना चाहता हूं या नहीं और यह मैं नहीं तय कर रहा हूं, यह शरीर तय करता है कि आप आगे क्रिकेट खेल सकते हैं या नहीं।
आईपीएल 2025 में एमएस धोनी की बल्लेबाजी पर खूब सवाल उठ रहे हैं। दरअसल टीम को जरूरत पड़ने के बाद भी धोनी ने नंबर 9 पर भी बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा 5 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में धोनी ने दिल्ली के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी की थी। वह अच्छे से सेट होने के बाद भी बड़े शॉट नहीं खेल पा रहे थे। ऐसे में चारों तरफ से उनकी बल्लेबाजी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
MS Dhoni said “I am still playing IPL, I kept it very simple – one year at a time – I am 43, by the time I finish this season, I will be 44 in July – so I have 10 months to decide whether I want to play one more year and it’s not me deciding, it’s the body, whether you can or… pic.twitter.com/yqHG4Y1UTO
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 6, 2025
आईपीएल 2025 में अब तक खेले गए 4 मैच में धोनी ने 76 रन बनाए हैं। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 30 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धोनी ने 16 और दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 30 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
यह भी पढ़ें: MI vs RCB: बुमराह की वापसी से बदल जाएगी मुंबई इंडियंस की Playing 11, किसका कटेगा पत्ता?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: