हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2026 के बीच MS Dhoni ने हासिल किया खास मुकाम, बिहार-झारखंड में इस मामले में नंबर-1 बने माही

MS Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी एक बार फिर झारखंड और बिहार क्षेत्र के सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सपेयर बने हैं. वित्त वर्ष 2025-26 में धोनी ने सबसे ज्यादा टैक्स का भुगतान किया है. इसकी जानकारी बिहार-झारखंड की प्रधान मुख्य आयकर ने दी है.

विज्ञापन
MS Dhoni

MS Dhoni Income Tax: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. धोनी भले ही आईपीएल 2026 में अभी तक अपना जलवा नहीं दिखा पाए हों, लेकिन उन्होंने मैदान के बाहर एक खास मुकाम हासिल किया है. हालांकि, इस बार चर्चा उनकी बल्लेबाजी या कप्तानी की नहीं, बल्कि इनकम टैक्स को लेकर हो रही है.

एमएस धोनी एक बार फिर बिहार और झारखंड क्षेत्र के सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सदाता बनकर उभरे हैं. वित्त वर्ष 2025-26 में धोनी ने सबसे ज्यादा टैक्स का भुगतान किया है. यह जानकारी बिहार-झारखंड की प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त डॉ. डी. सुधाकर राव ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी है.

धोनी बने बिहार-झारखंड के टॉप टेक्सपेयर

बिहार-झारखंड की प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त डॉ. डी. सुधाकर राव ने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में बिहार और झारखंड से कुल करीब 20,000 करोड़ रुपये का टैक्स कलेक्शन हुआ है. इसमें सबसे बड़ा योगदान झारखंड का रहा, जहां से लगभग 12,000 करोड़ का कलेक्शन हुआ.

विज्ञापन

इस दौरान डॉ. राव ने सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सदाता के रूप में एमएस धोनी का नाम लिया. उन्होंने बताया कि धोनी बिहार और झारखंड क्षेत्र में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत टैक्स देने वालों टॉप पर बने हुए हैं. हालांकि, धोनी ने कितनी टैक्स राशि जमा की है, इस बारे में आयकर विभाग ने कोई जानकारी नहीं दी है.

संन्यास के बाद भी कायम है धोनी का जलवा

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी की लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू में कोई कमी नहीं आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी की कुल नेटवर्थ 1000 करोड़ से भी ज्यादा की आंकी गई है. धोनी सिर्फ IPL में खेलते हुए नजर आते हैं. आईपीएल 2026 के लिए उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. अब सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सदाता बनकर धोनी ने मैदान के बाहर भी एक नई मिसाल कायम कर दी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- न कोई भारतीय न पाकिस्तानी… ICC ने प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए इन 3 खिलाड़ियों को किया सिलेक्ट

मैदान से बाहर चल रहे धोनी

हालांकि, धोनी आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. धोनी अभी पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं और मैदान से बाहर चल रहे हैं. फैंस अब भी धोनी को मैदान पर खेलते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, धोनी की गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इस सीजन खेले 10 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की हैं, जबकि 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. सीएसके पॉइंट्स टेबल में में 5वें नंबर पर है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- फिट हुए MS Dhoni? नेट्स में गेंदबाजी करते हुए दिखे ‘थाला’, वायरल वीडियो देख खुशी से झूम उठेंगे फैंस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola