News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
DC vs CSK, MS DHONI: IPL 2024 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। विशाखापत्तनम में खेले जा रहे इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने इतिहास रच दिया। रवींद्र जडेजा की गेंद पर धोनी ने विकेट के पीछे पृथ्वी शॉ का कैच लपका। इसके साथ ही उनके टी20 में 300 शिकार पूरे हुए। धोनी इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं।
धोनी ने टी20 क्रिकेट में अब तक 300 शिकार किए हैं। टी20 में सर्वाधिक शिकार करने वाले अन्य विकेटकीपर की बात करें तो इस सूची में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के कामरान अकमल हैं। लिस्ट में तीसरे पर दिनेश कार्तिक, चौथे पर दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक और 5वें पर इंग्लैंड के जोस बटलर हैं।
And now Vizag will be known for 300 & 148! 🥳#DCvCSK #WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/dgM3ttU3Tk
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 31, 2024
300 – महेंद्र सिंह धोनी
274 – कामरान अकमल
274 – दिनेश कार्तिक
270 – क्विंटन डिकॉक
209 – जोस बटलर
टी20 में धोनी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 379 मैच की 331 पारियों में 7271 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 28 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं IPL में माही के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 252 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 38.79 की औसत और 135.92 की स्ट्राइक रेट से 5082 रन बनाए हैं। लीग में धोनी के नाम 24 अर्धशतक है। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 84 रन है। इस सीजन धोनी को दोनों मुकाबलों में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है। वह काफी नीचे बल्लेबाजी करने आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: DC vs CSK: रॉकेट की रफ्तार से जा रही गेंद पर टूटे पथिराना, एक हाथ से लपका असंभव कैच
ये भी पढ़ें: IPL 2024: सस्ते खिलाड़ी भी इस सीजन कर रहे बड़ा कमाल, लिस्ट में ये 4 प्लेयर शामिल
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।