भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच टेरिटोरियल आर्मी लेगी मोर्चा! एमएस धोनी को भी रहना होगा तैयार?

MS Dhoni: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच सेना प्रमुख को टेरिटोरियल आर्मी बुलाने का अधिकार दे दिया गया है। एमएस धोनी भी टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा हैं।

IPL 2025 - 2025-05-09T174246.587

MS Dhoni: पिछले एक सप्ताह में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ चुका है। 8 मई को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमला करने का प्रयास किया। लेकिन भारत के डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सेना प्रमुख को देश में टेरिटोरियल आर्मी को भी बुलाने का अधिकार मिल चुका है। ऐसे में एमएस धोनी भी टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा हैं। उन्हें भी तैयार रहना पड़ सकता है।

विज्ञापन

एमएस धोनी को रहना होगा तैयार?

भारत और पाकिस्तान के बीच अगर तनाव बढ़ता है तो टेरिटोरियल आर्मी भी मोर्चा संभालेगी। ऐसे में एमएस धोनी भी टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा हैं। वह लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर विराजमान हैं। धोनी टेरिटोरियल आर्मी की ओर से ट्रेनिंग भी ले चुके हैं। कई बार उन्हें सेना के कैंप में वक्त बिताते हुए देखा गया है। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर भी भारतीय वायुसेना में कैप्टन हैं।  माना जा रहा है कि हालात अगर और खराब होते हैं तो धोनी भी मोर्चा संभाल सकते हैं।

विज्ञापन

तनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को अगले एक हफ्ते के लिए स्थागित कर दिया है। धोनी इससे पहले सीएसके की कमान संभाल रहे थे। हालांकि उनकी टीम का सफर प्ले ऑफ की रेस से खत्म हो गया है।

विज्ञापन

क्या होती है टेरिटोरियल आर्मी?

टेरिटोरियल आर्मी भी भारत की सेना का हिस्सा है। वैसे तो टेरिटोरियल आर्मी सीधा मोर्चा नहीं संभालती है। लेकिन अगर देश में जंग की हालात हो जाए तो रक्षा विभाग टेरिटोरियल आर्मी का प्रयोग करता है। जरूरत के हिसाब से टेरिटोरियल आर्मी को नियामित सेना को यूनिट भी देना पड़ता है। टेरिटोरियल आर्मी की सेना की तरफ से ट्रेनिंग भी कराई जाती है, ताकि अगर किसी देश से जंग हो तो टेरिटोरियल आर्मी को प्रयोग में लाया जाए। संकट के वक्त इस आर्मी का काम देश में सुरक्षा भी देना होता है। बता दें कि टेरिटोरियल आर्मी एक स्वैच्छिक संगठन है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ