Vignesh Puthur Dhoni: एक युवा क्रिकेटर के लिए बीच मैदान पर एमएस धोनी से शाबाशी मिलने से बड़ा तोहफा क्या ही होगा। 24 वर्षीय गेंदबाज विग्नेश पुथुर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी घूमती गेंदों से जमकर महफिल लूटी। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतरे विग्नेश ने रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा को पवेलियन की राह दिखाई। डेब्यू मैच में ही धांसू प्रदर्शन करके विग्नेश छा गए और सीएसके की जीत से ज्यादा चर्चा उनकी गेंदबाजी की हुई। हालांकि, ऑटो चालक के बेटे विग्नेश के लिए तो वो एक मिनट का पल ऐतिहासिक और खास बन गया, जब माही ने बीच मैदान पर उनकी बात सुनी और मुस्कुरा कर कंधे थपथपा दिए।
माही ने बनाया विग्नेश का दिन
मुंबई इंडियंस से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स बेहद मजबूत स्थिति में दिख रही थी। मुंबई का हर गेंदबाज आउट ऑफ फॉर्म दिख रहा था और रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला जमकर बोल रहा था। हालांकि, इसी बीच एमआई ने एक 24 वर्षीय स्पिन गेंदबाज को मैदान पर उतारा। नाम विग्नेश पुथुर। विग्नेश आए और चेपॉक के मैदान पर अपनी बॉलिंग से छा गए। 4 ओवर के स्पेल में विग्नेश ने सीएसके के तीन अहम बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी, जिसमें कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का विकेट भी शामिल रहा।
हालांकि, जीत तो चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ लगी, लेकिन विग्नेश हर किसी की नजर में आ गए। मगर विग्नेश के लिए उनकी जिंदगी का सबसे खास पल आया मैच खत्म होने के बाद आया, जब एमआई के गेंदबाज को एमएस धोनी से मुलाकात करने का मौका मिला। धोनी विग्नेश की तरफ आए और उनसे हाथ मिलाया। विग्नेश ने माही के कान में कुछ कहा, जिसे सुनकर धोनी के चेहरे पर मुस्कान आ गई और उन्होंने युवा गेंदबाज को शाबाशी देते हुए उनके कंधे को कई बार थपथपाया। देखने वालों के लिए यह शायद आम बात हो, लेकिन विग्नेश इस खास पल को सालों-साल याद रखेंगे।
चेन्नई ने मारी बाजी
चेपॉक के मैदान पर खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 155 रन लगाए। टीम की ओर से तिलक वर्मा ने 31 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 रन का योगदान दिया। 156 रन के लक्ष्य को सीएसके ने 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 45 गेंदों पर 65 रन की धांसू पारी खेली। वहीं, रुतुराज ने 26 गेंदों पर 53 रन जड़े।
संबंधित खबरें
रोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
16 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
50 mins ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines