MS Dhoni CSK vs RCB: टीम इंडिया के पूर्व और सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वैसे तो क्रिकेट ग्राउंड पर काफी शांत देखा जाता था, जिसके लिए उनको ‘कैप्टन कूल’ भी बोता जाता था, कई बार धोनी का गुस्सा भी देखने को मिलता था। एक बार धोनी आईपीएल में सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान गुस्से में मैदान पर आकर अंपायर से भिड़ गए थे। लेकिन अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने धोनी के ड्रेसिंग रूम में आरसीबी और सीएसके के मैच के बाद गुस्से का खुलासा किया है।
धोनी ने तोड़ दी थी स्क्रीन
आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया था। इस रोमांचक मैच को आरसीबी ने जीत लिया था। जिसके बाद एमएस धोनी ने ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हुए स्क्रीन पर मुक्का मारकर उसको तोड़ दिया था।
ये भी पढ़ें:- ENG vs WI: लंबे समय के बाद कप्तान की वापसी, टीम का हुआ ऐलान, 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों की हुई एंट्री
इस मामले को लेकर को अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने खुलासा करते हुए स्पोर्ट्स यारी से बातचीत करते हुए बताया कि, आरसीबी मैच को जीतकर जश्न मना रही थी, तो वहीं सीएसके की टीम उनसे हाथ मिलाने के लिए खड़ी। लेकिन आरसीबी को हाथ मिलाने के लिए पहुंचने में देरी हो गई। जिसके धोनी बिना हाथ मिलाए ही ड्रेसिंग रूम चले गए थे, इस दौरान धोनी ने गुस्से में स्क्रीन पर मुक्का मारकर उसको तोड़ दिया था।
RCB से हारकर CSK हो गई थी बाहर
आईपीएल 2024 के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे। जिसके बाद सीएसके के सामने जीत के लिए 219 रनों का लक्ष्य था। जिसके जवाब में सीएसके की टीम 191 रन ही बना पाई थी। इस मैच में धोनी ने 13 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली थी। हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। इस मैच को हारने के साथ सीएसके की टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो गई थी।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तानी खिलाड़ियो को 4 महीने से नहीं मिली सैलरी, PCB से नाराज क्रिकेटर्स
संबंधित खबरें
तीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
25 mins agoWBBL में खेलेंगी यास्तिका भाटिया, ब्रिस्बेन हीट की जर्सी में आएंगी नजर
38 mins agoतीसरे T20I में जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बदलाव
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे T20I में टूटेगा 11 साल का रिकॉर्ड
1 hr agoआखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट... मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से मचाई तबाही
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा WPL 2027 ऑक्शन? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को फिर बैठना होगा बाहर, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
11 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
12 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines