Rinku Priya Saroj Engagement: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने जिंदगी की नई पारी का आगाज करने की ओर पहला कदम बढ़ा दिया है। लखनऊ में रिंकू और सांसद प्रिया सरोज ने धूमधाम से सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। रिंकू के अंगूठी पहनाते ही प्रिया की आंखों से आंसू छलक पड़े। प्रिया के चेहरे पर खुशी साफतौर पर झलक रही है। वहीं, रिंकू भी रिंग सेरेमनी के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। रिंकू-प्रिया की सगाई में कई वीवीआईपी पहुंचे, जिसमें समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, इकरा हसन, रामगोपाल यादव समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।
भावुक हुईं प्रिया सरोज
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की युवा सांसद प्रिया सरोज संग सगाई हो गई है। दोनों की रिंग सेरेमनी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में रिंकू के अंगूठी पहनाते ही प्रिया भावुक हो गईं और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। इसके बाद रिंकू ने प्रिया का हाथ अपने हाथ में लेकर खुशी का इजहार किया। रिंकू और प्रिया इस साल 18 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। रिंकू और प्रिया को इस खास मौके पर आर्शीवाद देने राजनीति के कई दिग्गज पहुंचे।
सगाई में पहुंचे कई वीवीआईपी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रिंकू बेहद खूबसूरत शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, प्रिया ने गुलाबी कलर का लहंगा पहना हुआ है। एक तस्वीर में रिंकू प्रिया का हाथ थामे उन्हें स्टेज पर लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रिंकू सेरेमनी में क्रिकेट से लेकर राजनीति की कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। रिंकू और प्रिया के बीच पिछले एक साल से बातचीत चल रही थी। इन दोनों ने एक कॉमन फ्रेंड ने मिलवाया था। इस साल की शुरुआत में दोनों के रिश्ते को लेकर जमकर अफवाह भी उड़ी थी, जिसे बाद में प्रिया के पिता ने कंफर्म भी किया था। बता दें कि प्रिया पिछले साल ही सांसद बनी थीं। वह जौनपुर के मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं। प्रिया समाजवादी पार्टी से जुड़ी हुई हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
2 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
3 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
3 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
4 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
4 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
5 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines