Test Match: टेस्ट क्रिकेट में पारी से जीतना किसी भी टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, क्योंकि यह जीत पूरी टीम के संतुलित प्रदर्शन को दर्शाती है। हालांकि भारत ने टेस्ट क्रिकेट में कई शानदार जीत दर्ज की हैं, लेकिन सबसे ज्यादा पारी से टेस्ट मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में वह टॉप पर नहीं है। बता दें क्रिकेट में कई टीमें हैं जिन्होंने भारत से ज्यादा बार पारी से जीत हासिल की है। इन टीमों ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी ताकत और निरंतरता का परिचय दिया है। आइए जानते हैं…
इंग्लैंड – 108 मैच
इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में 108 मैच, एक पारी के अंतर से जीते हैं। उनकी टीम ने लंबे समय से क्रिकेट में अपनी मजबूत स्थिति बनाई है। घरेलू और विदेशी पिचों पर अनुभव ने उन्हें यह सफलता दिलाई है।
ऑस्ट्रेलिया – 96 मैच
ऑस्ट्रेलिया ने 96 टेस्ट मैचों में एक पारी से जीत दर्ज की है। उनकी आक्रामक गेंदबाजी और धाकड़ बल्लेबाजी ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। ऑस्ट्रेलिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों का घरेलू मैदान पर दबदबा हमेशा से बरकरार रहा है।
भारत – 51 मैच
भारत ने टेस्ट में 51 बार एक पारी से जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी और मजबूत बल्लेबाजी के दम पर यह कामयाबी पाई है। हाल के दशकों में भारतीय टीम घर से बाहर काफी शानदार परफॉर्म कर रही हैं। घरेलू मैदान पर भारत का प्रदर्शन हमेशा से ही मजबूत रहा है।
साउथ अफ्रीका – 50 मैच
साउथ अफ्रीका ने 50 टेस्ट मैचों को पारी के अंतर से जीता है। उनकी टीम में हमेशा तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा है। घरेलू और विदेशी पिचों पर उनकी गेंदबाजी लाइनअप ने विरोधियों को चौंकाया है। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
वेस्टइंडीज – 42 मैच
वेस्टइंडीज ने 42 टेस्ट मैचों में एक पारी से जीत हासिल की है। बता दें 19वीं सदी की वेस्टइंडीज टीम बेहद खतरनाक और आक्रामक स्वभाव की थी। कई महान बल्लेबाज और गेंदबाज उनकी टीम का हिस्सा रहे। हालांकि, हाल के वर्षों में उनका प्रदर्शन कुछ कमजोर हुआ है।
पाकिस्तान – 35 मैच
पाकिस्तान ने 35 टेस्ट मैचों में पारी से जीत दर्ज की है। उनके पास हमेशा शानदार तेज गेंदबाज और स्पिनर रहे हैं। उनकी घरेलू पिचें और गेंदबाजी आक्रमण ने उन्हें यह जीत दिलाने में मदद की। विदेशी मैदानों पर भी उन्होंने मजबूत प्रदर्शन किया है।
न्यूजीलैंड – 34 मैच
न्यूजीलैंड ने 34 टेस्ट मैचों को एक पारी के अंतर से जीता है। उनकी टीम ने हाल के वर्षों में बेहतर प्रदर्शन किया है। उनके शानदार तेज गेंदबाजों ने उन्हें सफल बनाया है। बता दें उनकी घरेलू परिस्थितियों में गेंदबाजी काफी शानदार रही है।
श्रीलंका – 25 मैच
श्रीलंका ने 25 टेस्ट मैचों में पारी से जीत दर्ज की है। उनकी स्पिन गेंदबाजी हमेशा से ही उनकी ताकत रही है। मुथैया मुरलीधरन जैसे दिग्गज गेंदबाज ने श्रीलंका की सफलता में बड़ा योगदान दिया है। उनकी घरेलू पिचें स्पिनरों के अनुकूल रहती हैं।
संबंधित खबरें
अभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
7 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
8 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
9 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
9 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
11 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
12 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
12 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines