Year Ender 2025: साल 2025 में कई टीमों ने इतिहास रचा. भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता और इतिहास रचा. भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल में रौंदा था. इसके अलावा इस साल भारत और पाकिस्तान के बीच भी कई रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड टूट गए. इसके अलावा आरसीबी ने इतिहास का पहला आईपीएल खिताब जीता, जिसमें दर्शकों का टीवी पर क्रेज देखने को मिला था. यहां हम साल 2025 में सबसे ज्यादा व्यूअरशिप रिकॉर्ड वाले क्रिकेट मैच की बात करने वाले हैं.
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल 2025 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था. ये मैच साल 2025 में सबसे देखा जाने वाला मैच था, जिसे टीवी पर अकेले 230 मिलियन दर्शकों ने देखा. इसके अलावा मैच के अंतिम समय के दौरान 90.1 करोड़ (901 मिलियन) व्यूज दर्ज किए गए थे.
भारत बनाम पाकिस्तान
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था. ये मैच साल 2025 का दूसरा सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला मुकाबला था. इसे टीवी पर 206 मिलियन टीवी दर्शकों ने देखा.
महिला विश्व कप फाइनल
महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारत और साउथ अफ्रीका आमने सामने थीं. इस मैच को 185 मिलियन डिजिटल दर्शकों ने देखा, जो कि 2024 के पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल के बराबर है.
ये भी पढ़ें: हुस्न की मल्लिका हैं जोश इंग्लिस की मंगेतर, अप्रैल में होगी शादी, IPL 2026 के लिए पोस्टपोन करेंगे हनीमून
आईपीएल 2025 फाइनल
आईपीएल 2025 फाइनल में आरसीबी और पंजाब किंग्स की भिड़ंत हुई थी. रोमांचक मुकाबले को टीवी पर 169 मिलियन लोगों ने देखा. इसके अलावा सभी प्लेटफार्मों पर कुल 31.7 बिलियन मिनट के वॉच-टाइम के साथ एक नया टी20 रिकॉर्ड बनाया.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ‘मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए…’ 3 बोरी गेंहू बेचकर मैच देखने पहुंचे फैन, कोहरे ने तोड़ दिया दिल
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल)
4 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 66 करोड़ से अधिक व्यूज मिले.
सीएसके बनाम मुंबई इंडियंस
सीएसके और मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में भिड़े थे. लीग स्टेज में खेले गए इस मुकाबले को लगभग 163 मिलियन टीवी दर्शकों ने देखा.
भारत बनाम पाकिस्तान (एशिया कप 2025 फाइनल)
एशिया कप 2025 फाइनल में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम और सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम आमने सामने थी. इस मैच को टीवी और डिजीटल प्लेटफॉर्म पर 150 मिलियन से अधिक दर्शकों ने देखा था.
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया (महिला वनडे विश्व कप सेमीफाइनल)
महिला वनडे विश्व कप 2026 सेमीफाइनल मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने सामने थीं. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था. इस मैच में जियोहॉटस्टार पर एक साथ 48 लाख उपयोगकर्ताओं की अधिकतम संख्या दर्ज की गई थी.
भारत महिला बनाम पाकिस्तान (महिला वनडे विश्व कप ग्रुप चरण – 5 अक्टूबर)
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला वनडे विश्व कप कप में 28.4 मिलियन डिजिटल व्यूज और लगभग 2 बिलियन मिनट की खपत के साथ ग्रुप स्टेज का रिकॉर्ड बना.
भारत बनाम श्रीलंका (एशिया कप ग्रुप चरण)
भारत और श्रीलंका के एशिया कप 2025 में ग्रुप स्टेज में भिड़े थे. इस मैच को 72 मिलियन दर्शकों ने देखा था. श्रीलंका ने इस मैच में भारत को कड़ी टक्कर दी थी.
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
6 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
6 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
6 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
7 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
7 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
8 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
8 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines