IND vs NZ 1st Test: बेंगलुरु टेस्ट में सहवाग से आगे निकले टिम साउथी, बने इस खास लिस्ट का हिस्सा

IND vs NZ 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया हैं। बेंगलुरु टेस्ट के दौरान टिम साउदी ने ये कारनामा कर दिखाया, जिससे वे टेस्ट क्रिकेट में छक्कों के मामलों में विरेंद्र सहवाग से आगे निकल गए।

Tim Southee Virender Sehwag

Tim Southee Virender Sehwag

IND vs NZ 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा हैं। वहीं न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिम साउदी एक खास लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में साउथी ने भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया। साउथी अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आगे बढ़ चुके हैं। इस लिस्ट में दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाज शामिल हैं। आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट।

विज्ञापन

Ben Stokes

विज्ञापन

बेन स्टोक्स (131 छक्के)

बेन स्टोक्स इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 131* छक्के लगाए हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी उन्हें टेस्ट क्रिकेट में एक खतरनाक खिलाड़ी बनाती है।

Brendon McCullum

विज्ञापन

ब्रेंडन मैकुलम (107 छक्के)

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम अपनी आक्रामक शैली के लिए जाने जाते थे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 107 छक्के लगाए और कई मैचों में अपने आक्रामक खेल से टीम को जीत दिलाई।

Adam Gilchrist

विज्ञापन

एडम गिलक्रिस्ट (100 छक्के)

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाए। वे अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी और मैच को जल्दी खत्म करने की क्षमता के लिए मशहूर थे।

Chris Gayle

विज्ञापन

क्रिस गेल (98 छक्के)

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी आक्रामकता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 98 छक्के लगाए और कई बार लंबी पारियां खेलकर टीम की जीत में योगदान दिया।

Jacques Kallis

विज्ञापन

जैक्स कैलिस (97 छक्के)

साउथ अफ्रीका के जैक्स कैलिस एक बेहतरीन ऑलराउंडर थे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 97 छक्के लगाए और अपनी तकनीक के साथ-साथ ताकत का भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Tim Southee

विज्ञापन

टिम साउदी (92 छक्के)

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 92* छक्के लगाए हैं। उन्होंने बेंगलुरु टेस्ट की दूसरी पारी में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ते हुए 91 छक्कों का आंकड़ा पार किया और अब 100 छक्कों की ओर बढ़ रहे हैं।

Virender Sehwag

विज्ञापन

वीरेंद्र सहवाग (91 छक्के)

भारत के विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में 91 छक्के लगाए थे। उनकी आक्रामक शैली और बेखौफ अंदाज ने उन्हें एक खास पहचान दिलाई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ