Most Runs in an Test Series by a Captain: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 टेस्ट मैच की सीरीज में भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप हो रहे हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने सीरीज में अब तक खेले गए दोनों ही मैच में निराश प्रदर्शन किया है। कप्तान के रूप में रोहित शर्मा का भी बल्ला नहीं चल रहा है। उन्होंने दोनों ही मैच में निराश किया। ऐसे में यहां हम उन 4 खिलाड़ियों की बात करने वाले हैं, जिन्होंने टेस्ट प्रारूप की एक सीरीज में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम नहीं हैं।
सर डॉन ब्रैडमैन
लिस्ट में पहला नाम सर डॉन ब्रैडमैन का आता है, जिन्होंने एक कप्तान के तौर पर एक टेस्ट सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैच की 9 पारियों में 90 की औसत के साथ 810 रनों को अपने नाम किया था। इस दौरान महान बल्लेबाज का बेस्ट स्कोर 270 रन था। उनके बल्ले से 3 शतक के अलावा 1 अर्धशतक भी निकले थे। सीरीज में उन्होंने 62 चौके भी जड़े थे। ब्रैडमैन ने ये कारनामा 1936/37 में खेली गई एशेज सीरीज में किया था।
ग्राहम गूच
लिस्ट में दूसरा नाम इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम गूच का आता है। अपने देश के लिए 118 टेस्ट मैच खेलने वाले ग्राहम गूच भी बतौर कप्तान एक टेस्ट सीरीज में, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं । ये कारनामा उन्होंने साल 1990 में भारत के खिलाफ किया था। ग्राहम ने 3 टेस्ट मैच की 6 पारियों में 125.33 की औसत के साथ 752 रन बनाए थे, जिसमें 3 शतक के अलावा 2 अर्धशतक शामिल थे।
सुनील गावस्कर
लिस्ट में तीसरा नाम सुनील गावस्कर का आता है, जिन्हें लिटिल मास्टर के नाम से जाना जाता है। गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1978/79 में ये कारनामा किया था। बतौर कप्तान उन्होंने इस टेस्ट सीरीज में 58.40 की औसत के साथ 732 रन बनाए थे। इस दौरान गावस्कर के बल्ले से 4 शतक के अलावा 1 अर्धशतक निकले थे। उनका बेस्ट स्कोर इस सीरीज में 205 रन रहा था।
डेविड गॉवर
इंग्लैंड के बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज डेविड गॉवर भी बतौर कप्तान एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उन्होंने ये कारनामा एशेज सीरीज में किया था। डेविड गॉवर ने इस दौरान 81.33 की औसत के साथ 732 रन बनाए थे। इस सीरीज में उन्होंने 3 शतक के अलावा 1 अर्धशतक अपने नाम किए थे। इंग्लैंड के लिए भी इस दिग्गज ने 117 टेस्ट मैच में 44.25 की औसत के साथ 8231 रन बनाए थे। वहीं 114 वनडे मैच में गॉवर ने 30.77 की औसत के साथ 3170 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरफराज-नीतीश रेड्डी को मिली टीम में जगह
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
19 mins agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
19 mins agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
1 hr agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 hr agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
2 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
2 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
2 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines