T20 World Cup 2024 Rohit Sharma: टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 2 जून से होगी। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम पहले ही अमेरिका पहुंच चुकी है। मेन इन ब्लू ने USA में अभ्यास भी शुरू कर दिया है। BCCI ने प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। विश्व कप के अपने पहले मैच में रोहित शर्मा एंड कंपनी आयरलैंड से टकरागी। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
रोहित रच सकते इतिहास
आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इतिहास रच सकते हैं। हिटमैन के पास टी20 विश्व कप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका है। रोहित शर्मा 2007 से टी20 विश्व कप खेल रहे हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप में अब तक 39 मैच खेले हैं। इस दौरान 36 पारियों में रोहित ने 34.39 की औसत और 127.88 की स्ट्राइक रेट से 963 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 फिफ्टी लगाई हैं।
टॉप पर विराट कोहली
रोहित अभी टी20 विश्व कप में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में टॉप पर विराट कोहली हैं। विराट ने टी20 विश्व कप में अब तक 27 मैच खेले हैं। इस दौरान 25 पारियों में उन्होंने 81.50 की औसत और 131.30 की स्ट्राइक रेट से 1141 रन बनाए हैं। सूची में दूसरे नंबर पर महेला जयवर्धने (1016) और तीसरे पर क्रिस गेल (965) हैं। ऐसे में रोहित शर्मा को अगर गेल को पीछे छोड़ना है तो 3 रन और महेला को पछाड़ना है तो 54 रन बनाने होंगे।
टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली: 27 मैच, 1141 रन
महेला जयवर्धने: 31 मैच, 1016 रन
क्रिस गेल: 33 मैच, 965 रन
रोहित शर्मा: 39 मैच, 963 रन
तिलकरत्ने दिलशान: 35 मैच, 897 रन
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: अफगानिस्तान, बांग्लादेश बाहर…मोहम्मद शमी ने की भविष्यवाणी, सुपर-8 के लिए ये टीमें करेंगी क्वालीफाई
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: USA में टीम इंडिया ने शुरू की तैयारी, मुंबई में अनुष्का शर्मा के साथ डिनर डेट पर विराट कोहली
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
57 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines