T20 World Cup 2024: IPL 2024 के तुरंत बाद ही टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होगा। 26 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल खेला जाएगा और 1 जून से विश्व कप का आगाज होगा। इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। IPL 2024 के दौरान ही टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान होगा। ऐसे में लीग में अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ने वाले खिलाड़ी भारतीय स्क्वॉड में जगह पक्की कर सकते हैं।
MI के 5 बल्लेबाजों को मिल सकता मौका
विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड में मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा प्लेयर्स को जगह मिल सकती है। MI के 5 खिलाड़ी टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका जा सकते हैं। इनमें सलामी बल्लेबाज और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।
अन्य फ्रेंचाइजी के इन खिलाड़ियों को मिल सकती जगह
विश्व कप के संभावित स्क्वॉड में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव, चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल, कोलकाता नाइटराइडर्स में फिनिशर की भूमिका निभाने वाले रिंकू सिंह और पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है।
टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत का संभावित स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: इस सीजन डेब्यू करने वाले कप्तानों का अब कैसा रहा प्रदर्शन, यहां जानिए आंकड़े
ये भी पढ़ें: ईशान किशन ने अपने बयान से किया हैरान, टीम इंडिया में वापसी को लेकर कह दी ये बात
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines