Rohit Sharma Virat Kohli: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर से होने जा रहा है. रांची में होने वाले वनडे मुकाबले को लेकर टीम इंडिया की तैयारी जोरों शोरों के साथ चल रही है. रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस सीरीज में नजर आने वाले हैं. वहीं, रोहित-विराट के वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर मोर्ने मोर्कल ने बड़ा बयान दिया है.
रोहित-विराट पर कोच ने दिया बयान
टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के वर्ल्ड कप खेलने पर कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि अनुभव आपको कहीं और नहीं मिलता. उन्होंने ट्रॉफियां जीती हैं, बड़े टूर्नामेंट खेले हैं. अगर वे मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हैं तो 2027 विश्व कप दूर नहीं है.
टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद मोर्ने मोर्कल ने इसे भुलाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि पिछले दो हफ्ते हमारे लिए निराशाजनक थे लेकिन अब हमें चीजों पर विचार करने के लिए कुछ दिन मिले हैं. उन्होंने कहा, कि अब सबसे जरूरी है कि हम अपनी पूरी ऊर्जा सफेद गेंद की टीम पर लगाएं. पिछले कुछ सालों में हम सफेद गेंद के क्रिकेट में अच्छा खेल रहे हैं. मैं आने वाले हफ्तों के लिए उत्साहित हूं. प्रारूप कुछ भी हो, भारत का प्रतिनिधित्व करना अहम है.
जाहिर है भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने शर्मनाक प्रदर्शन किया था. टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था.
रोहित-विराट ने इस साल ही लिया बड़ा फैसला
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने आईपीएल 2025 के दौरान बड़ा फैसला किया था और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. इंग्लैंड दौरे से पहले दोनों खिलाड़ियों का अचानक संन्यास लेना फैंस को समझ नहीं आया था.
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर! आयरलैंड ने T20I मैच में बांग्लादेश को किया चारों खाने चित
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
19 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
59 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines