हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: रोहित शर्मा के संन्यास पर भारतीय कोच ने तोड़ी चुप्पी, बैटिंग को लेकर कही बड़ी बात

रोहित शर्मा के संन्यास की चल रही खबरों के बीच अब भारतीय कोच ने भी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने उनके भविष्य पर बात की है. भारतीय कोच का बयान अब चर्चा में है. उन्होंने मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत की है.

विज्ञापन
Photo Source: X

Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा के लिए ये आखिरी वनडे होने वाला है. भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आखिरी मैच खेलने के लिए कह दिया है. हालांकि इसके बाद बीसीसीआई ने इस खबर को खारिज कर दिया था. तीसरे मैच से पहले भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने अब रोहित पर बड़ा अपडेट दिया है.

रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का रिएक्शन

लॉर्ड्स वनडे मैच से पहले मोर्ने मोर्कल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित को लेकर कहा “ऊपर बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता. इसमें कोई शक नहीं कि रोहित इसे संभाल लेंगे. उन्होंने पहले भी ऐसा किया है रोहित अनुभवी हैं और वे बल्लेबाजी क्रम में एक तरह की शांति लाते हैं. इसलिए, जिस तरह से वे खेल रहे हैं, उससे हमें कोई चिंता या परेशानी नहीं है.”

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इस खिलाड़ी के साथ न्याय क्यों नहीं होता है? भारतीय मैनेजमेंट पर भड़के आकाश चोपड़ा

विज्ञापन

बीसीसीआई ने किया था साफ

इससे पहले रोहित के आखिरी वनडे की खबरों को लेकर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इसे अफवाह बताया था. उन्होंने कहा था “रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। रोहित भारतीय वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं और जब तक वह टीम का हिस्सा हैं, तब तक देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो, लॉर्ड्स में होने वाला वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा.”

रोहित लॉर्ड्स में खेलने के लिए तैयार

अब तक खेले गए 2 मैच में रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित नहीं किया है. लेकिन लॉर्ड्स में वह भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे. इस मैच में रोहित को अपनी फॉर्म साबित करने का शानदार मौका होगा. अब सभी की नजरें हिटमैन पर टिकी हुई हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा बोलबाला, जानें लॉर्डस में कैसा रहेगा पिच का मिजाज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola