Moises Henriques Retirement: साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले धाकड़ ऑलराउंडर मोइजेस हेनरिक्स ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। 38 वर्षीय हेनरिक्स वन-डे कप में एनएसडब्लू के लिए उपलब्ध रहेंगे और सिडनी सिक्सर्स के साथ उनके मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट में एक सीजन बचा है, जिसके वे कप्तान भी हैं।
संन्यास लेने के बाद क्या बोले हेनरिक्स?
फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मोइजेस हेनरिक्स ने कहा, “मैंने इस साल क्रिसमस से पहले ही तय कर लिया था कि अब शेफील्ड शील्ड क्रिकेट खेलना बंद कर देना चाहिए। इतने लंबे समय तक इसके लिए खेलना और कप्तानी करना सम्मान की बात थी, लेकिन न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलना केवल शब्दों और तैयारी के माध्यम से ही नहीं बल्कि प्रदर्शन के माध्यम से भी नेतृत्व करना है।”
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: निकोलस पूरन ने तोड़ दिया ट्रेविस हेड का बड़ा रिकॉर्ड, रच दिया नया इतिहास
फर्स्ट क्लास में हेनरिक्स का प्रदर्शन
मोइजेस हेनरिक्स ने अपने करियर में 131 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक्स ने 6830 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए हेनरिक्स ने 127 विकेट भी चटकाए थे।
हेनरिक्स का इंटरनेशनल करियर
मोइजेस हेनरिक्स ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 टेस्ट, 16 वनडे और 24 टी20 मैच खेले हैं। 4 टेस्ट में गेंदबाजी करते हुए उनके नाम 2 विकेट दर्ज हैं, इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए हैं। वहीं 16 वनडे में उन्होंने 8 विकेट और टी20 में 7 विकेट चटकाए हैं।
ये भी पढ़ें:- SRH vs LSG: पंत की बल्लेबाजी देखकर भड़का एंकर, लाइव शो में तोड़ा टीवी, VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
3 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines