ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन करते वाले 39 साल के मोइसेस हेनरीके ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को अलविदा कहा था. लेकिन उन्हें अब बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है. उन्हें दूसरे देश का कप्तान बना दिया गया है. इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों ही प्रारूप में प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने कुल 44 इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला है. अब उन्हें एक देश ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.
39 साल का खिलाड़ी बना कप्तान
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मोइसेस हेनरीके 39 साल की उम्र में पुर्तगाल के कप्तान बने हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 टेस्ट, 16 वनडे और 24 टी-20 मैच खेले हैं. हेनरीके का जन्म पुर्तगाल के आयलैंड में हुआ था. लेकिन उनका परिवार बचपन में ही ऑस्ट्रेलिया में आकर बस गया था. हेनरीके लंबे समय तक न्यू साउथ वेल्स और सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेल चुके हैं. आईसीसी की पुरुष टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में पुर्तगाल 37वें स्थान पर है. पुर्तगाल की टीम 14 से 20 अगस्त तक चलने वाले टी20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालीफायर सी के ग्रुप बी में इजराइल, जर्मनी, ग्रीस और चेकिया के खिलाफ अपना मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. इसके लिए पुर्तगाल ने अपने दल का ऐलान कर दिया है, जिसकी कमान हेनरीके को दी गई है.
ऐसा रहा है करियर
ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 टेस्ट मैच में हेनरीके ने 164 रन बनाने के अलावा 2 विकेट लिए हैं. इसके अलावा 16 वनडे मैच में 177 रन बनाने के अलावा इस खिलाड़ी ने 8 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा 24 टी-20 मैच में उन्होंने 355 रन बनने के अलावा 7 विकेट झटके हैं.
पुर्तगाल की टीम
मोइजेस हेनरीके (कप्तान), क्रेग कैचोपा, एडवर्ड फ्लेमिंग, क्रिस्टोफर डी फ्रीटास, राहुलकुमार हाशू, सिराज उल्लाह खादेम, हरदीप खुट्टन, जेरेमी मार्टिंस, धवलकुमार नोरोतम (विकेटकीपर), जॉर्डन नेट्टो, कार्लोस नुनेस, सेबेस्टियन डी ओलिवेरा, उपेन शंटू, कैमरून शेकलटन
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines