Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा किया, लेकिन मैच के बाद काफी बवाल देखने को मिला जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. दरअसल टीम इंडिया को अभी तक एशिया कप 2025 की ट्रॉफी नहीं मिली है. जिसकी वजह है टीम इंडिया का एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इनकार करना. इसके बाद मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर मैदान से अपने होटल चले गए और टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी के जीत का जश्न मनाया.
मोहसिन नकवी का वीडियो वायरल
टीम इंडिया ने मैच से पहले ही साफ कर दिया था कि वे मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी नहीं लेंगे, अगर नकवी पाकिस्तान सरकार में मंत्री न होते तो टीम इंडिया नकवी के हाथ से ट्रॉफी ले सकती थी. मैच खत्म होने के बाद मोहसिन नकवी पोडियम पर ट्रॉफी लेकर काफी देर तक भारतीय टीम का इंतजार करते रहे, लेकिन टीम उनसे थोड़ी दूर स्टेडियम में खड़े होकर चिल करती रही. लंबा इंतजार करने के बाद नकवी ट्रॉफी को उठवाकर मैदान से भागते चले गए. मैदान से तेजी से बाहर जाने का नकवी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. नकवी की इस हरकत पर पाकिस्तान क्रिकेट की जमकर थू-थू हो रही है.
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: एशिया कप जीत के बाद टीम इंडिया ने क्यों नहीं ली मोहसिन नकवी से ट्रॉफी? सामने आई 3 बड़ी वजह
टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 में 3 बार पाक को हराया
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 3 बार भिड़ंत देखने को मिली. तीनों बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धूल चटाई. पहले मैच में 7 विकेट, दूसरे मैच में 6 और तीसरे मैच में 5 विकेट से टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 में रौंदा. फाइनल में तिलक वर्मा और कुलदीप यादव ने पाकिस्तान टीम की हेकड़ी निकाली.
पहले गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए थे, इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने 53 गेंदों पर 69 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे. इस शानदार प्रदर्शन के चलते तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: कौन हैं मोहसिन नकवी? पाकिस्तान सरकार में बड़ा पद, पहले PCB फिर ऐसे बने थे ACC चीफ
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
50 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines