हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पाकिस्तान की हुई बोलती बंद, अवाम को जवाब नहीं दे पा रहे अधिकारी

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पाकिस्तान की बोलती बंद हो गई है। अब अधिकारी इस पर चुप्पी साधते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को दी गई है। हालांकि पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी संपूर्ण रूप से करेगा या नहीं इस बात का ऐलान होना बाकी है। टूर्नामेंट को आईसीसी हाइब्रिड मॉडल पर पेश कर सकती है। क्योंकि भारत सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान की यात्रा नहीं करना चाहता है। वहीं दूसरी ओर आगामी मेगा इवेंट की मेजबानी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी अब अवाम को जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

पाकिस्तान की हुई बोलती बंद

आईसीसी ने एक मीटिंग की थी, जिसमें सभी देशों ने भाग लिया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल को मान लिया है। जहां एक तरफ पीसीबी के अधिकारी आईसीसी मीटिंग से पहले हर हाल में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी संपूर्ण रूप से अपने पास रखने की बात कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर आईसीसी बैठक के बाद पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी इस पर चुप्पी साध चुके हैं।

हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने नकवी ने मेगा इवेंट की मेजबानी पर जवाब देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इस समय मैं इस पर और टिप्पणी नहीं कर सकता। एक बार जब आईसीसी फैसलों को मंजूरी दे देगा, तो हम सभी विवरण प्रदान करेंगे। निश्चिंत रहें, हम ऐसा परिणाम प्राप्त करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं जो पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सर्वोत्तम हितों को पूरा करे। हालांकि, अंतिम निर्णय आईसीसी के पास है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईसीसी के सभी मेंबर्स ने हाइब्रिड मॉडल को मान लिया है। वहीं पाकिस्तान ने भी आईसीसी के सामने बड़ी शर्त रख दी है और कहा है कि वह भी 2027 तक भारत में होने वाले सभी आईसीसी टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेलेगा। लेकिन इसपर क्या फैसला आएगा। ये आईसीसी तय करेगी।

8 टीमें बनेंगी हिस्सा

आईसीसी 7 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन करने वाली है। मेगा इवेंट आखिरी बार साल 2017 में खेला गया था, तब टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड ने की थी। पाकिस्तान ने भारत को हरा कर खिताब अपने नाम किया था। इस बार टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड भाग लेंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ENG vs NZ: भारत को हराने वाली न्यूजीलैंड का घर में बुरा हाल, इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज में दी पटखनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola