---विज्ञापन---

खेल angle-right

T-20 WC 2026: बांग्लादेश के बाहर होते ही पाकिस्तान का ड्रामा हुआ शुरू, मोहसिन नकवी ने किया बड़ा ऐलान

Pakistan T20 World Cup 2026 Controversy: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश बाहर हो गई है. बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मौका मिल गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अपने बयान से हलचल मचा दी है. उनका बयान चर्चा में है.

---विज्ञापन---

Pakistan T20 World Cup 2026 Controversy: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश ने खेलने से मना कर दिया है. ऐसे में आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्कॉटलैंड को जगह दी है. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बड़ा बयान दिया है. नकवी ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी उपलब्धता को लेकर ऐसा बयान दे दिया है, जिससे हलचल मच गई है. क्या है मामला आइए जानते हैं.

पाकिस्तान ने शुरू किया ड्रामा

दरअसल, बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पाकिस्तान का नया ड्रामा शुरू हो गया है. 24 जनवरी को पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान सरकार कहती है कि वर्ल्ड कप नहीं खेलना तो ऐसे में आईसीसी 22वीं टीम ला सकती है. ये फैसला पाकिस्तानी सरकार को करना है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जब विदेश से पाकिस्तान लौटेंगे तभी ये स्पष्ट होगा कि पाकिस्तान टीम विश्व कप में खेलेगी या नहीं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- आपको पता है… लॉरेन बेल का निकनेम ‘द शार्ड’ क्यों है? उनकी अपीयरेंस में ही छिपा है राज़

क्या है पूरा मामला?

---विज्ञापन---

भारत में भारी विरोध के बाद बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से निकाल दिया गया था. ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भड़क गई और बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप 2026 में भारत में न खेलने का फैसला किया था. इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को भारत में ही खेलने का फैसला सुनाया, जिसके बाद बांग्लादेश ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया.

पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में अपने सभी मैच श्रीलंकाई धरती पर खेलेगी. पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी से करने वाली है, जहां उसका सामना नीदरलैंड से होगा. इसके बाद पाकिस्तान यूएसए के खिलाफ 10 फरवरी को खेलेगी, वहीं 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने वाला है. वहीं, 18 फरवरी को पाकिस्तान नामीबिया का सामना करेगी.

---विज्ञापन---

पाकिस्तान का शेड्यूल वर्ल्ड कप 2026 में

तारीख (2026)मुकाबलासमय (IST)स्थान (Venue)
7 फरवरी, शनिवारपाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्ससुबह 11:00 बजेSSC ग्राउंड, कोलंबो
10 फरवरी, मंगलवारपाकिस्तान बनाम USAशाम 7:00 बजेSSC ग्राउंड, कोलंबो
15 फरवरी, रविवारभारत बनाम पाकिस्तानशाम 7:00 बजेआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
18 फरवरी, बुधवारपाकिस्तान बनाम नामीबियादोपहर 3:00 बजेSSC ग्राउंड, कोलंबो
First published on: Jan 24, 2026 06:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola