मोहसिन नकवी ने ACC की बैठक में BCCI से मांगी माफी, ट्रॉफी देने को लेकर कही ये बात

Mohsin Naqvi Apologizes To BCCI: दुबई में हुई एसीसी की बैठक में मोहसिन नकवी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से माफी मांगी है. इस मीटिंग में बीसीसीआई ने नकवी को ट्रॉफी और मेडल न देने को लेकर जमकर लताड़ लगाई थी, जिसके बाद उनको माफी मांगी पड़ी है.

mohsin naqvi

mohsin naqvi

Mohsin Naqvi Apologizes To BCCI: एशिया कप 2025 खत्म हुए 2 दिन हो चुके हैं और अभी तक इसको लेकर छिड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा किया था, लेकिन बावजूद इसके टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं मिल पाई थी, क्योंकि टीम इंडिया ने एसीसी और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी नहीं लेना का फैसला किया था, जिसके बाद मोहसिन नकवी एशिया कप की ट्रॉफी और टीम इंडिया के मेडल लेकर अपने होटल भाग गए थे. जिसको लेकर मोहसिन नकवी पर बीसीसीआई ने काफी सवाल उठाए. वहीं अब एसीसी की बैठक में मोहसिन नकवी ने बीसीसीआई से माफी मांगी है.

विज्ञापन

मोहसिन नकवी ने मांगी माफी

दरअसल दुबई में एसीसी की मीटिंग हुई, जिसमें बीसीसीआई की तरफ से मोहसिन नकवी पर कई सवाल दागे गए. जिसको लेकर मोहसिन नकवी ने बीसीसीआई से माफी मांगी है. मोहसिन नकवी का कहना है कि “जो हुआ गलत हुआ, ऐसा नहीं होना चाहिए था.”

विज्ञापन

वहीं एशिया कप 2025 की ट्रॉफी देने को लेकर नकवी का कहना है कि सूर्यकुमार यादव दुबई एसीसी के ऑफिस आए और ट्रॉफी-मेडल ले जाए.

विज्ञापन

टीम इंडिया ने नकवी के हाथों से नहीं ली थी ट्रॉफी

टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. हालांकि फाइनल से पहले ही साफ हो गया था कि टीम इंडिया खिताब जीतने के बाद मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी नहीं लेगी. इसके बाद मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर पोडियम पर आए थे, लेकिन टीम इंडिया ने उनके हाथ से ट्रॉफी नहीं ली, काफी देर इंतजार करने के बाद नकवी ट्रॉफी और मेडल लेकर अपने होटल चले गए थे.

जिसपर नकवी को जमकर लताड़ भी लगाई गई. ट्रॉफी न मिलने के बाद टीम इंडिया ने पोडियम पर चढ़कर बिना ट्रॉफी के जीत का जश्न मनाया था. हालांकि अभी भी टीम इंडिया को ट्रॉफी मिलने का रास्ता साफ नहीं हुआ है, क्योंकि नकवी भी अपनी जिद पर अड़े हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ