Mohammed Siraj Revanth Reddy: भारतीय टीम बारबाडोस से टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटी है। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का जगह-जगह स्वागत हो रहा है। उनके लिए कई घोषणाएं भी की जा रही हैं। मंगलवार को टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज को तेलंगाना सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने मोहम्मद सिराज के घर के लिए जमीन और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। हाल ही में वर्ल्ड कप विनर गेंदबाज सिराज अपने घर हैदराबाद पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सीएम से मुलाकात की। मंगलवार को तेलंगाना सरकार की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई। जिसमें हैदराबाद या इसके आसपास के इलाके में आवासीय भूखंड और सरकारी नौकरी देने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम ने किया पोस्ट
वहीं तेलंगाना सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- आज भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज से मुलाकात की। टीम इंडिया के टी20 विश्व कप हासिल करने के लिए सिराज को बधाई दी गई। भविष्य में सिराज और भी ऊंचाइयां छूना चाहते हैं। वहीं तेलंगाना सीएमओ की ओर से एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया- मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और हमारे राज्य तेलंगाना को प्रसिद्धि दिलाने वाले हरफनमौला क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को बधाई दी। इस अवसर पर सिराज को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य सरकार की ओर से सिराज को एक घर और नौकरी आवंटित करने का आदेश दिया है।
मुफलिसी में गुजरा सिराज का बचपन
आपको बता दें कि मोहम्मद सिराज ने विश्व कप में टीम इंडिया के लिए 3 मैच खेले। आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर 1 विकेट निकाला। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ 19 रन दिए। यूएसए के खिलाफ उन्होंने 25 रन दिए थे। सिराज को इसके बाद खेलने का मौका नहीं मिला। उनकी जगह स्पिनर कुलदीप यादव को खिलाया गया। जहां वेस्ट इंडीज की पिचों पर वे असरदार साबित हुए। सिराज को वर्ल्ड कप फाइनल जीतने के बाद रोते हुए देखा गया। उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। जिसमें वह रोते हुए कहते नजर आए थे- आज सपना पूरा हो गया। सिराज ने घर पहुंचने के बाद वर्ल्ड कप का मेडल अपनी मां शबाना बेगम को पहना दिया था। सिराज का बचपन मुफलिसी से गुजरा है, लेकिन उन्होंने सपना देखना नहीं छोड़ा। आज वे स्टार गेंदबाज हैं और दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाते हुए नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: फ्री में कहां देख सकेंगे पेरिस ओलंपिक का रोमांच? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या विराट कोहली के चौके ने हिला दिया था बाउंड्री कुशन? सामने आया नया बवाल
ये भी पढ़ें: OMG! इतना ऊंचा छक्का, आंद्रे रसेल ने निकाल दी पाकिस्तानी गेंदबाज की हवा; कुतुब मीनार से भी ऊंचा सिक्स
ये भी पढ़ें:- Video: गौतम गंभीर बने कोच, तो इन 5 खिलाड़ियों की वनडे टीम में हो सकती है एंट्री
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines