हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SRH vs GT: हेड-अभिषेक को मोहम्मद सिराज ने किया गिरफ्तार, हैदराबाद की धरती पर हासिल किया खास मुकाम

Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को अपने जाल में फंसा लिया। हेड पहले ही ओवर में सस्ते में ही पवेलियन लौट गए। सिराज ने इस मैच में खास मुकाम हासिल किया।

विज्ञापन

Mohammed Siraj: आईपीएल 2025 में मैच नंबर 19 सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात को अच्छी शुरुआत मिली। मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में ट्रेविस हेड को चलता किया। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से हेड को पवेलियन लौटा दिया। इसके बाद उन्होंने अभिषेक शर्मा को चलता किया और अपने आईपीएल करियर में 100 विकेट भी पूरे कर लिए।

मोहम्मद सिराज ने ऐसे किया आउट

हेड को अच्छी शुरुआत मिल चुकी थी। उन्होंने मोहम्मद सिराज के पहले ओवर में दूसरी और चौथी गेंद पर चौका जड़ा। हालांकि वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। सिराज ने उन्हें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना शिकार बना लिया। दरअसल सिराज ने फील्ड के हिसाब से हेड को फ्लिक शॉट मारने के लिए मजबूर किया। हेड खुलकर शॉट नहीं खेल सके और उनका कैच साईं सुदर्शन ने पकड़ लिया। सिराज ने अपनी शातिर गेंदबाजी से हेड को सस्ते में ही आउट कर दिया। हेड 5 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सिराज ने अभिषेक शर्मा को 4.4 ओवर में आउट कर आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे किए।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान सिराज ने हेड को क्लीन बोल्ड किया था, जिसके बाद ट्रेविस हेड ने अपना आपा खो दिया था और वह सिराज से जाकर भिड़ गए थे। अब एक बार फिर से सिराज ने हेड को पवेलियन जाने के लिए मजबूर कर दिया।

विज्ञापन

सिराज का धमाकेदार प्रदर्शन

सिराज ने इससे पहले आरसीबी के खिलाफ भी खेले गए मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी की थी। उन्होंने फिलिप साल्ट और देवदत्त पडिक्कल को क्लीन बोल्ड किया था। सिराज ने इस मैच में 3 विकेट अपने नाम किए थे। इससे पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उन्होंने 2 विकेट लिए थे। आईपीएल 2024 में सिराज आरसीबी का हिस्सा थे। उन्होंने खेले गए 14 मैचों में 15 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था।

ये भी पढ़ें: MI vs RCB: मुंबई के खिलाफ ऐसी हो सकती है आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, स्टार खिलाड़ी पर लटकी तलवार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola