Mohammed Siraj Most Overs: साल 2023 से अभी तक टीम इंडिया वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप के अलावा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेल चुकी है। वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम भले ही फाइनल में हार गई थी लेकिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। हालांकि इसके बाद से मोहम्मद शमी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। जबकि बुमराह और सिराज लगातार टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं।
वहीं हाल ही में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा विकेट भी चटकाए। वहीं आज हम आपको बताने वाले हैं कि साल 2023 से अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा ओवर डाले हैं?
मोहम्मद सिराज ने फेंके सबसे ज्यादा ओवर
टी20 विश्व कप 2024 में मोहम्मद सिराज को खेलने का मौका मिला था, वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में सिराज लगातार टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं। शमी के इंजर्ड होने के बाद से सिराज टीम इंडिया के जसप्रीत बुमराह के बाद दूसरे बड़े तेज गेंदबाज हैं। भले ही उनको साल 2024 में ज्यादा विकेट न मिले हो लेकिन सिराज ने साल 2023 से अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा ओवर डाले हैं। सिराज ने साल 2023 से अभी तक टीम इंडिया के लिए सभी फॉर्मेट में मिलाकर 683.5 ओवर डाले हैं। इसके अलावा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी सिराज ने काफी गेंदबाजी की थी उनको हर मैच में खेलने का मौका मिला था।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: टीम इंडिया का चयन करने में सिलेक्टर्स के सामने होगी ये चुनौती, 2 खिलाड़ियों ने बढ़ाई टेंशन
वहीं साल 2024 जसप्रीत बुमराह के लिए सबसे शानदार रहा। इस साल बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इसके अलावा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी बुमराह पहले नंबर पर बने हुए हैं। साल 2023 से अब तक बुमराह टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा ओवर करने वाले दूसरे तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अभी तक 560.1 ओवर डाले हैं।
साल 2023 से अब तक सबसे ज्यादा ओवर डालने वाले भारतीय गेंदबाज
1. मोहम्मद सिराज- 683.5 ओवर
2. जसप्रीत बुमराह- 560.1 ओवर
3. मोहम्मद शमी- 247.3 ओवर
4. हार्दिक पांड्या- 180.3 ओवर
5. अर्शदीप सिंह- 177.3 ओवर
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान! 3 खिलाड़ियों का सिलेक्शन तय
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines