IND vs ENG: सीरीज से बाहर रह सकता है ये भारतीय तेज गेंदबाज, सामने आई बड़ी वजह

India vs England T20I Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज से टीम इंडिया का धाकड़ तेज गेंदबाज बाहर रह सकता है।

Mohammed Siraj

Mohammed Siraj

विज्ञापन

India vs England T20I Series: इंग्लैंड की टीम अब भारत का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होगा। अभी तक इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि टी20 सीरीज से मोहम्मद सिराज को आराम दिया जा सकता है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सिराज दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज थे।

टी20 सीरीज से बाहर रहेंगे सिराज!

मोहम्मद सिराज काफी लंबे समय से बिना ब्रेक के टीम इंडिया के लिए खेलते हुए आ रहे हैं। साल 2023 से अभी तक उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा ओवर डाले हैं। ऐसे में इंग्लैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज से सिराज को आराम दिया जा सकता है। इसके अलावा तीन मैचों की वनडे सीरीज में सिराज को खेलते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेल सकते हैं सिराज

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का टूर्नामेंट इस बार पाकिस्तान में होने वाला है। इसके लिए अभी तक टीम इंडिया का स्क्वॉड सामने नहीं आया है। हालांकि 12 जनवरी तक टीम इंडिया का इंग्लैंड सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्क्वॉड सामने आ सकता है। सिराज को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

वनडे में सिराज का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है। अभी तक सिराज ने टीम इंडिया के लिए 44 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें गेंदबाजी करते हुए सिराज ने 71 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 21 रन देकर 6 विकेट लेना रहा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ