Mohammed Siraj: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच ओवल स्टेडियम में खेला गया था, मोहम्मद सिराज की करिश्माई गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया मैच को 6 रनों से जीतने में कामयाब रही थी। ओवल टेस्ट में जसप्रीत बुमराह नहीं खेले थे, बावजूद इसके टीम इंडिया की गेंदबाजी काफी कमाल की रही। सिराज ने इस मैच में 9 विकेट चटकाए थे। आखिर में सिराज ने गस एटिंकसन का विकेट लेकर मैच को यादगार बना दिया। हर कोई अब मोहम्मद सिराज का गुणगान कर रहा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ब्रैड हैडिन ने भी सिराज की जमकर तारीफ की है।
सिराज के मुरीद हुए ब्रैड हैडिन
अपने यूट्यूब चैनल लिस्टएनआर पर बोलते हुए ब्रैड हैडिन ने कहा “भारत इससे काफी कुछ सकता है कि वे जसप्रीत बुमराह के बिना भी टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हैं। बुमराह के पास प्रतिभा है लेकिन उन्होंने कोई टेस्ट मैच नहीं जीता। मुझे लगता है कि सिराज को तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करना पसंद है। वह ऐसे खिलाड़ी है जो बड़ी परिस्थितियों में गेंद को अपने कब्जे में रखना चाहते हैं। भले ही वे गलतियां करते हैं लेकिन मौके से पीछे नहीं हटते। आपको ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है। वे विपक्षियों पर काफी दबाव डालते हैं।”
इस सीरीज में मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा गेंद डाली और सबसे ज्यादा 23 विकेट भी चटकाए थे। इसके अलावा ओवल टेस्ट में उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया है। मैच की दूसरी पारी में सिराज ने 5 विकेट हासिल किए थे।
वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते नहीं खेले थे बुमराह
इंग्लैंड दौरे पर वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते जसप्रीत बुमराह ने 3 ही मैच खेले थे, उनको सीरीज के आखिरी मैच से भी बाहर रहना पड़ा। बुमराह ने पहला, तीसरा और चौथा टेस्ट मैच खेला था। तीन मैचों में गेंदबाजी करते हुए बुमराह ने 14 विकेट अपने नाम किए थे। जिसमें 2 बार जसप्रीत ने 5 विकेट हॉल अपने नाम किया था, हालांकि टीम को जीत नहीं मिल पाई थी।
ये भी पढ़ें:-IPL 2025 में फ्लॉप, अब इस लीग के पहले ही मैच में छाए राशिद खान, बने POTM
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
2 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines