Mohammed Siraj: आईपीएल 2025 ऑक्शन में आरसीबी ने मोहम्मद सिराज को नहीं खरीदा और आरटीएम कार्ड का भी उपयोग नहीं किया। सिराज ने 7 सालों तक आरसीबी के लिए सेवाएं दी हैं। उन्होंने इस टीम के लिए शानदार प्रदर्शन भी किया। इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उनसे मुंह फेर लिया। अब आरसीबी से बाहर होने के बाद सिराज का पहला रिएक्शन सामने आया है। उनका दर्द छलका है।
मोहम्मद सिराज ने बयां किया दर्द
सिराज को उम्मीद थी कि आरसीबी उन्हें ऑक्शन 2025 में खरीद लेगी। लेकिन आरसीबी मैनेजमेंट ने उन्हें खरीदने से साफ मना कर दिया था। उनके पास आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल करने का अच्छा मौका था। लेकिन आरसीबी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब सिराज ने आरसीबी के साथ अपने 7 साल के सफर को अपनी इंस्टा पोस्ट के जरिए साझा करने की कोशिश की है।
तेज गेंदबाज ने इस दौरान लिखा कि जिस दिन मैंने पहली बार आरसीबी की जर्सी पहनी थी, मैंने कभी नहीं सोचा था कि हम इस तरह का रिश्ता बनाएंगे। आरसीबी के रंगों में मैंने जो पहली गेंद फेंकी, से लेकर हर विकेट, हर मैच खेला, आपके साथ साझा किया गया हर पल, ये जर्नी असाधारण से कम नहीं रही है।
लेकिन इन सबके बीच एक चीज स्थिर रही है, आपका अटूट समर्थन। आरसीबी सिर्फ एक फ्रेंचाइजी से ज्यादा है। यह एक एहसास है, एक दिल की धड़कन है, एक परिवार है जो घर जैसा लगता है।
सिराज ने भावुक होकर आगे लिखा कि ऐसी रातें भी आईं जब हार का दर्द शब्दों से परे था, लेकिन यह स्टैंड्स में आपकी आवाजें, सोशल मीडिया पर आपके संदेश, आपका लगातार विश्वास था जिसने मुझे आगे बढ़ने में मदद की। हर बार जब मैंने उस मैदान पर कदम रखा, तो मैंने आपके सपनों और उम्मीदों का भार महसूस किया।
सिराज ने आरसीबी के लिए किया दमदार प्रदर्शन
पिछले सीजन सिराज ने आईपीएल 2024 में खेले गए 14 मैच में 15 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा इस गेंदबाज ने साल 2023 में खेले गए 14 मैच में 23 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। हालांकि अब वह आगामी सीजन गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे। ऑक्शन में उन्हें जीटी ने 12.25 करोड़ में अपने दल में शामिल किया।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: इन 5 खिलाड़ियों की मेगा ऑक्शन में खुली किस्मत, लेकिन मुश्किल ही मिलेगी प्लेइंग XI में जगह
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
40 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines