Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी दिन प्रतिदिन लगातार बेहतर होती जा रही है. तेज गेंदबाज ने खासकर टेस्ट क्रिकेट में खासा कमाल किया है. ऑस्ट्रेलिया हो या इंग्लैंड या फिर भारत इस खिलाड़ी ने अपनी गेंदबाजी का हुनर सभी जगह दिखाया है. साल 2025 को मियां भाई ने यादगार बना लिया है. उन्होंने इस साल टेस्ट में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. सिराज ने सिराज-बुमराह सभी को पछाड़ दिया है.
सिराज बने नंबर 1
साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज अब मोहम्मद सिराज बन गए हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी को पछाड़ दिया, जिनके नाम अब तक 36 विकेट थे, लेकिन अब सिराज 37 विकेट के साथ नंबर 1 पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा मिचेल स्टार्क 29 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. वहीं जसप्रीत बुमराह अब तक 22 टेस्ट विकेट ही ले पाए हैं.
साल 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज
मोहम्मद सिराज – 37
ऐसा रहा इस मैच में सिराज का प्रदर्शन
सिराज ने पहली पारी में 9 ओवर में 16 रन खर्च कर 1 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 15 ओवर में 43 रन खर्च कर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इस तरह सिराज ने 3 विकेट अपने नाम किए.
390 रनों पर सिमटी वेस्टइंडीज की दूसरी पारी
भारत ने दूसरे दिन 518 रन बनाकर पारी घोषित की थी, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज पहली पारी में 248 रनों पर सिमटी थी. वहीं दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने 390 बनाए. वेस्टइंडीज ने भारत को 121 रनों का लक्ष्य दिया है.