Mohammed Shami Wife Hasin Jahan Photos: भारतीय टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जहां प्रोफेशनल लाइफ काफी शानदार रही है तो वहीं पर्सनल लाइफ इस खिलाड़ी अच्छी नहीं रही है। शमी ने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी कुछ झेला है, यहां तक की खुद उनकी पत्नी हसीन जहां ने शमी पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके चलते शमी को काफी कुछ झेलना पड़ा था, यहां तक शमी को जांच तक का सामना करना पड़ा था। रिपोर्ट के मुताबिक शमी ने सुसाइड तक करने का सोचा था।
वहीं शमी की पत्नी अपनी बेटी के साथ क्रिकेटर से अलग रहती है। हालांकि अभी तक दोनों की तलाक नहीं हो पाया है। वहीं सोशल मीडिया पर हसीन जहां की लेटेस्ट तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। जिसका कारण उनका कैप्शन है। हालांकि फैंस हसीन की इन तस्वीरों पर काफी भड़क भी रहे हैं।
हसीन जहां तस्वीरों पर भड़के फैंस
दरअसल शमी की पत्नी हसीन जहां ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में हसीन साड़ी पहने हुए नजर आ रही है, तस्वीरों में हसीन जहां काफी बोल्ड भी दिख रही हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में हसीन ने लिखा कि, “एक बस तू ही है साथ, बारिश की तरह बूंदों की तरह”
ये भी पढ़ें:- 2 साल के बाद मैदान पर वापस लौटा टीम इंडिया का ये दिग्गज खिलाड़ी, निभाएगा अहम भूमिका
तस्वीरें सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स ने हसीन जहां को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। हसीन जहां ने अपना ये लेटेस्ट फोटोशूट सीढियों पर लेटकर कराया है। जो फैंस को ज्यादा लुभा नहीं रहा है, इसके अलावा शमी को लेकर जो भी हसीन ने किया है उसपर भी फैंस भड़के रहते हैं।
टीम इंडिया से बाहर चल रहे शमी
मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम से इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आखिरी शमी को टीम इंडिया के लिए वनडे विश्व कप 2023 में खेलते हुए देखा गया था। इंजरी में भी शमी ने ये टूर्नामेंट पूरा खेला था। वनडे विश्व कप 2023 में शमी प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट भी रहे थे, उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे। हालांकि शमी इंजरी से उबर चुके हैं लेकिन कब उनकी भारतीय टीम में वापसी होगी ये बड़ा सवाल बना हुआ है। हालांकि इस बार शमी रणजी ट्रॉफी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- टी20 क्रिकेट में संन्यास का फैसला वापस लेंगे रोहित शर्मा? कप्तान ने खुद दिया जवाब
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 min agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines