Year Ender 2025: मोहम्मद शमी से लेकर युजवेंद्र चहल तक, साल 2026 में वापसी कर सकते हैं टॉप-10 खिलाड़ी

Top 10 Players Who Could Comeback In 2026: साल 2025 में भारत के कई स्टार खिलाड़ियों ने दमदार कमबैक किया. कुछ खिलाड़ी कमबैक करने के बाद फिर से टीम इंडिया से बाहर भी हुए. यहां हम उन 10 भारतीय खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, जो साल 2026 में टीम इंडिया में कमबैक कर सकते हैं.

मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल

मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल

Year Ender 2025: साल 2026 अब कुछ ही दिनों का मेहमान है. चंद दिनों में हम सब नए साल यानी 2026 में प्रवेश कर जाएंगे. साल 2025 में कई भारतीय खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में वापसी की. ईशान किशन से लेकर करुण नायर तक इन खिलाड़ियों ने साल 2025 को यादगार बनाया और टीम इंडिया में मजबूत वापसी की. हालांकि 10 ऐसे भारतीय खिलाड़ी भी रहे, जो साल 2026 में शानदार कमबैक कर सकते हैं. इनमें कुछ खिलाड़ी वापसी करने के बाद टीम इंडिया से दोबारा बाहर भी हो गए हैं.

विज्ञापन

1. केएस भरत (KS Bharat)

विज्ञापन

केएस भरत फिलहाल टीम इंडिया से दूर हैं. उन्हें ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली थी. हालांकि भरत अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित नहीं कर सके. वहीं, ऋषभ पंत की वापसी के बाद भरत को टीम इंडिया से दूर कर दिया गया. वह साल 2026 में शानदार कमबैक कर सकते हैं.

2. आवेश खान (Avesh Khan)

विज्ञापन

आवेश खान भी साल 2026 में भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं. आईपीएल 2026 उनके लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का एक बड़ा प्लेटफॉर्म होगा.

4. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने इस साल ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वापसी की थी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के आखिरी मैच में वह चोटिल हो गए. इसके बाद वह अभी तक कमबैक नहीं कर सके हैं. ऐसे में साल 2026 में वह वापसी कर सकते हैं.

5. अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane)

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे भी इन दिनों टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. हालांकि उनकी भी वापसी टीम इंडिया में साल 2025 में नहीं हुई. युवा खिलाड़ियों की वजह से रहाणे को टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा है. साल 2026 में उन्हें काफी उम्मीदें रहेंगी.

6. ईशांत शर्मा (Ishant Sharma)

विज्ञापन

ईशांत शर्मा भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. वह भी लंबे समय से टीम इंडिया से दूर हैं. वह भी साल 2026 में टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं.

7. उमेश यादव (Umesh Yadav)

विज्ञापन

उमेश यादव जून 2023 के बाद टीम इंडिया से बाहर हैं. वह अब तक टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए हैं. हालांकि साल 2026 उनके लिए लकी हो सकता है.

8. भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar)

विज्ञापन

अपनी स्विंग के लिए पूरी दुनिया में गहरी छाप छोड़ने वाले भुवनेश्वर कुमार भी साल 2026 में टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं. हालांकि युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की वजह से उन्हें टीम इंडिया में वापसी करना मुश्किल हो रहा है.

9. मयंक यादव (Mayank Yadav)

विज्ञापन

मयंक यादव के रूप में भारत को लंबे समय बाद तेज गेंदबाज मिला था. वह लगातार 145 और 150 KMPH की रफ्तार से गेंदबाजी करने में माहिर हैं. हालांकि चोट की वजह से वह टीम इंडिया से दूर हैं.

10. युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)

विज्ञापन

भारत के फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल को अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर की वजह से मौका नहीं मिल पा रहा है. क्योंकि ये खिलाड़ी बल्ले से भी अपना दम दिखाते हैं. ऐसे में चहल के पास साल 2026 में भारतीय टीम में वापसी करने का मौका होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ