Mohammed Shami Suicidal Thoughts: वनडे विश्व कप 2023 में धमाल मचाने वाले टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिलहाल इंजरी के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। विश्व कप में दर्द के चलते भी शमी ने हार नहीं मानी थी और वे आखिर तक खेले थे। इस विश्व कप में शमी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे थे। वहीं शमी का जीवन कितनी परेशानियों से भरा रहा है उसको हर कोई जानता है। लेकिन अब शमी के करीबी दोस्त ने एक ऐसे किस्से का खुलासा किया है, जिसको शायद ही कोई जानता हो।
’19वीं मजिल पर सुसाइड करना चाहते थे शमी’
हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर बोलते हुए मोहम्मद शमी के करीबी दोस्त एसएलए उमेश कुमार ने बताया कि जब शमी पर पाकिस्तान के साथ फिक्सिंग के आरोप लगे थे उस वक्त शमी बहुत टूट चुके थे। इस कठिन समय में शमी मेरे घर पर रह रहे थे। जब इन आरोपों की जांच हुई तो उस रात शमी ने कहा कि वह सब कुछ बर्दाश्त कर सकते हैं लेकिन अपने देश के साथ विश्वासघात के आरोपों को बिल्कुल नहीं। उस रात वो सुसाइड करना चाहते थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: क्या प्रैक्टिस सेशन में नए कोच और हार्दिक पांड्या के बीच हो गया मतभेद? जानें पूरा मामला
आगे उमेश ने बताया कि जब मैं सुबह पानी पीने के लिए उठा तो मैंने देखा शमी बालकनी में खड़े हैं, वो 19वीं मंजिल पर थे। मुझे समझ आ गया था कि वो क्या सोच रहे हैं, वो रात शमी के जीवन की सबसे लंबी रात थी। इसके कुछ दिनों बाद शमी के पास मैसेज आया कि पाकिस्तान के साथ फिक्सिंग के मामले में उनको क्लिन चिट मिल गई है। उस दिन शमी काफी खुश थे। इतनी खुशी तो किसी को विश्व कप जीतकर नहीं होती, जितनी शमी को थी।
मैदान पर उतरे शमी
वनडे विश्व कप के बाद से शमी इंजरी के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। शमी अपनी सर्जरी भी करा चुके हैं। हालांकि अब शमी ने हाथ में गेंद थाम ली है और उनको गेंदबाजी करते हुए भी देखा गया है। वहीं शमी की वापसी को लेकर नए हेड कोच गौतम गंभीर भी अपडेट दे चुके हैं। उम्मीद हैं कि बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से शमी टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- ‘राहुल द्रविड़ रोए, चिल्लाए और…’ पूर्व कोच को लेकर दिग्गज खिलाड़ी का बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें:- Video: IPL 2025 मेगा ऑक्शन में कप्तान से लेकर कोच तक, हो सकते हैं ये बदलाव
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
44 mins agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
59 mins agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
1 hr ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
1 hr agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
2 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
2 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines