CT 2025: दुबई में खेलने को लेकर शमी का हैरान करने वाला बयान, विरोधियों को मिला सवाल उठाने का मौका

Champions Trophy 2025 Final: दुबई में होने वाले फाइनल मैच से पहले मोहम्मद शमी का हैरान करने वाला बयान सामने आया है। शमी के इस बयान से विरोधियों को टीम इंडिया पर सवाल उठाने का मौका मिल सकता है।

Mohammed Shami

Mohammed Shami

Champions Trophy 2025 Final: टीम इंडिया के दुबई में एक ही स्टेडियम में खेलने को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। विपक्षी टीमों के कुछ पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि टीम इंडिया को एक ही शहर में एक ही मैदान पर खेलने का फायदा मिल रहा है। अब टीम इंडिया एक बार फिर से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में फाइनल खेलने के लिए तैयार है। वहीं, फाइनल मैच से पहले दुबई में खेलने को लेकर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का बड़ा बयान सामने आया है।

दुबई में खेलने को लेकर क्या बोले शमी?

फाइनल मैच से पहले मोहम्मद शमी ने कहा कि “इससे हमें निश्चित रूप से मदद मिल रही है। हम परिस्थितियों और पिच के व्यवहार को जानते हैं।” जबकि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर का बयान इसके बिल्कुल उलट है। ऐसे में शमी का ये बयान भारतीय फैंस को हैरान कर रहा है। दूसरी तरफ शमी के इस बयान से टीम इंडिया के विरोधियों को सवाल उठाने का मौका मिल सकता है।

इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने दुबई में खेलने को लेकर कहा था कि “यह हमारा घर नहीं है, यह दुबई है। इसलिए हम यहां इतने मैच नहीं खेलते। यह हमारे लिए भी नया है।” वहीं, हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि यह हमारे लिए भी उतना ही नया है जितना बाकी टीमों के लिए। मुझे याद नहीं है कि हमने इस स्टेडियम में आखिरी बार कौन सा टूर्नामेंट खेला था।”

9 मार्च को होगा फाइनल मुकाबला

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया है। अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ