Mohammed Shami Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने इंसानियत को शर्मसार कर डाला। लोकल पुलिस की वर्दी पहनकर आए आतंकियों ने पहलगाम घूमने आए पर्यटकों को मौत की नींद सुला दिया। दिल दहला देने वाले इस अटैक में 27 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 17 लोग जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं। हर तरफ इस आतंकी हमले की खूब निंदा हो रही है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट लिखते हुए इस कायराना हरकत पर गुस्सा जाहिर किया है।
पहलगाम अटैक पर आगबबूला हुए शमी
मोहम्मद शमी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ” मैं पुलवामा में हुए आतंकी हमले से बेहद दुखी हूं। इस शर्मनाक घटना की वजह से कई मायूस लोगों ने अपनी जान गंवा दी और कई परिवार उजड़ गए। इस तरह की हिंसा ना सिर्फ लोगों को टारगेट करती है, बल्कि इससे हमारे समाज को भी नुकसान पहुंचता है। इस मुश्किल समय में हमें एकसाथ खड़े होकर आतंकवाद की निंदा करनी चाहिए और इस हमले का शिकार हुए पीड़ितों के प्रति दिल से शोक व्यक्त करना चाहिए। इस हमले में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं और हम प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इंसाफ मिलेगा।”
धर्म पूछकर मौत के घाट उतारा
22 अप्रैल को दोपहर के समय पर आतंकी लोकल पुलिस की ड्रेस में पहुंचे और उन्होंने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। चंद मिनटों के अंदर पहलगाम में लाशों का ढेर लग गया और हर तरफ अफरातरफी मच गई। आतंकियों ने लोगों का धर्म पूछा और उन्हें कलमा पढ़ने के लिए कहा, जो कलमा पढ़ने में नाकाम रहा उसे मौत के घाट उतार दिया गया। चश्मदीदों के अनुसार, आतंकियों ने पुरुषों को खासतौर पर निशाना बनाया।
संबंधित खबरें
IPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
42 mins agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
51 mins agoतीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
1 hr agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
2 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
3 hrs agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
6 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
7 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines