Mohammed Shami: टीम इंडिया की जर्सी में अपना आखिरी मुकाबला वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेलने वाले मोहम्मद शमी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इंजरी के चलते लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे शमी की वापसी जल्द होने वाली है। घरेलू क्रिकेट में लगातार अपनी फिटनेस साबित कर रहे शमी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा हो सकते हैं। रणजी ट्रॉफी के बाद शमी ने सैयद मुश्ताक अली में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वहीं, वह अभी बंगाल की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में भी रंग जमाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
शमी की वापसी पर आया अपडेट
मोहम्मद शमी की भारतीय टीम में जल्द वापसी होने वाली है। रेव स्पोर्ट्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, शमी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुने जाने वाली टीम में जगह मिलना तय माना जा रहा है। यानी 19 फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में शमी अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आ सकते हैं। भारतीय तेज गेंदबाज का प्रदर्शन सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में शानदार रहा था।
वहीं, विजय हजारे टूर्नामेंट में भी शमी लगातार अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित कर रहे हैं। माना जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड को लेकर अजित आगरकर, गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के बीच 11 जनवरी को मीटिंग होनी है। बता दें कि आईसीसी के नियमों के हिसाब से हर टीम को अपने स्क्वॉड का ऐलान 12 जनवरी तक कर देना है।
लंबे समय से बाहर शमी
मोहम्मद शमी आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी पहनकर साल 2023 में खेले गए वर्ल्ड कप में उतरे थे। इसके बाद इंजरी के चलते शमी को सर्जरी से गुजरना पड़ा था। हालांकि, कुछ महीने में शमी ने घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त कमबैक किया है। माना जा रहा था कि शमी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के कुछ मैचों के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शमी अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं और वह अपनी काबिलियत विश्व कप में बखूबी दिखा चुके हैं। शमी ने मेगा इवेंट में कुल 7 मैचों में 24 विकेट निकाले थे।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines