आखिरकार मोहम्मद शमी का आ गया Operation Sindoor पर रिएक्शन, दिल छू लेने वाला पोस्ट हुआ वायरल

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने भारतीय फौज की जमकर तारीफ की है।

IPL 2025 - 2025-05-07T164729.732

Mohammed Shami Reacted on Operation Sindoor: 7 मई को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किए बिना पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया।  भारतीय सेना ने जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा के ठिकानों को निशाना बनाया। दरअसल 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 मासूम लोगों की जान चली गई थी। अब भारत ने इसका बदला अपने अंदाज में ले लिया है। भारतीय सेना ने 7 मई को किए गए हमले का नाम ऑपरेशन सिंदूर दिया है। इस हमले के बाद भारत के कई दिग्गज खिलाड़ियों का रिएक्शन सामने आया था। वहीं अब इस कड़ी में मोहम्मद शमी का भी नाम जुट गया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में भारतीय सेना की तारीफ की है।

विज्ञापन

मोहम्मद शमी का पोस्ट वायरल

भारत के कई खिलाड़ियों ने भारतीय सैन्य कार्रवाई के प्रति अपना समर्थन दिया है। इस वक्त देश के सभी नागरिक एकजुट होकर इस हमले का जश्न भी मना रहे हैं। वहीं मोहम्मद शमी ने भी सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने प्रतिकूल परिस्थितियों को एक शक्तिशाली फतेह क्षण में बदल दिया। खतरे का सामना करते हुए उनके साहस और वीरता ने हम सभी को गौरवान्वित किया है।

विज्ञापन

शमी के इस पोस्ट को खासा पसंद किया जा रहा है। शमी ने पहगाम में हुए आतंकी हमले का भी दुख जताया था। उस वक्त उन्होंने लिखा था कि पहलगाम में हुए दुखद आतंकी हमले से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस भयानक घटना में कई बेगुनाह लोगों की जान चली गई और कई परिवार उजड़ गए। ऐसी हिंसा सिर्फ लोगों को नहीं, बल्कि पूरे समाज को चोट पहुँचाती है।

विज्ञापन

इस मुश्किल वक्त में हमें एक साथ मिलकर आतंकवाद की निंदा करनी चाहिए और पीड़ितों के परिवारों के लिए दिल से सहानुभूति जतानी चाहिए। हमें शांति बनाए रखने और मजबूती से खड़े रहने का संकल्प लेना होगा। हमारी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जो इस दर्दनाक घटना से प्रभावित हुए हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि उन्हें जल्द ही न्याय और सुकून मिले।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ