Mohammed Shami: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर रंग जमाने को बेकरार मोहम्मद शमी लगातार अपनी फिटनेस साबित कर रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में शमी ने बंगाल की ओर से लगातार छठा मैच खेला। शमी की गेंदबाजी में वही धार दिखाई दी, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। बिहार के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शमी ने चार ओवरों के स्पेल में 15 गेंदें डॉट डालीं। शमी बेहतरीन लाइन एंड लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए। फिट होने के साथ-साथ शमी का लगातार अच्छी गेंदबाजी करना टीम इंडिया के लिए बड़ी गुड न्यूज है।
शमी साबित कर रहे फिटनेस
सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में मोहम्मद शमी ने बिहार के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन खर्च किए। शमी ने एक विकेट भी अपने नाम किया। शमी लगातार अच्छी लाइन पर गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए। शमी ने अपने स्पेल के दौरान 15 गेंदें डॉट फेंकी। इससे पहले मेघालय के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी भारतीय तेज गेंदबाज ने चार ओवर के स्पेल में महज 16 रन खर्च किए थे। पिछले 11 दिनों में शमी ने छह टी-20 मैच खेले हैं। फास्ट बॉलर ने इस दौरान कुल 23.3 ओवर गेंदबाजी की है और पांच विकेट अपनी झोली में डाले हैं। सबसे खास बात यह है कि वह फिट और अच्छी लय में दिखाई दिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया भेजने की है तैयारी
भारतीय सिलेक्टर्स की निगाहें मोहम्मद शमी पर टिकी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिलेक्टर्स शमी को ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहते हैं। माना जा रहा है कि चयनकर्ताओं के कहने पर ही शमी सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले शमी बंगाल की तरफ से एक रणजी ट्रॉफी मैच भी खेलते हुए दिखाई दिए थे। शमी की फिटनेस और गेंदबाजी दोनों ही अब तक बढ़िया दिखाई दी है। देखना यह दिलचस्प होगा कि सिलेक्टर्स उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेजने का फैसला कब लेते हैं। वनडे वर्ल्ड कप के बाद से शमी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई भी मुकाबला नहीं खेला है। शमी अगर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में खेलते हैं, तो यह टीम इंडिया के लिए सोने पर सुहागा जैसा होगा।
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
30 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
56 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines