Mohammed Shami: मोहम्मद शमी इन दिनों घरेलू टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनका बोलबाला देखने को मिल रहा है। 9 दिसंबर को बंगाल और चंडीगढ़ के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में शमी गेंदबाजी में तो कमाल नहीं कर सके। लेकिन उन्होंने अपनी टीम के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी की और जीत में अहम किरदार प्ले किया।
शमी का धुआंधार अंदाज
10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मोहम्मद शमी ने चंडीगढ़ के खिलाफ तूफानी पारी खेली। बंगाल का कोई भी मुख्य बल्लेबाज इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सका। लेकिन शमी ने अपनी बल्लेबाजी से कमाल कर दिया। शमी ने इस मैच में 17 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए। उनका स्ट्राइक रेट 188.23 का रहा। शमी ने अपनी पारी से बंगाल को मैच जिताने में अहम किरदार प्ले किया।
गेंदबाजी में नहीं चला जादू
शमी इस मैच में अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित नहीं कर सके। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 25 रन खर्च किए और 1 विकेट लिए। हालांकि उन्होंने अपनी इकोनॉमी रेट से खासा प्रभावित किया। उनका इकोनॉमी 6.25 का रहा।
ऐसा था मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल ने 159/9 रन बनाए थे। बंगाल की ओर से अभिषेक पोरेल और करण लाल ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई। अभिषेक ने 8 और करण लाल ने 25 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए चंडीगढ़ ने 156/9 रन बनाए। बंगाल ने ये मुकाबला 3 रनों से अपने नाम कर लिया।
शमी का हालिया प्रदर्शन
शमी ने पिछले महीने लगभग एक साल बाद मैदान पर वापसी की। वह एक साल से क्रिकेट के एक्शन से दूर चल रहे थे। उन्हेंने आखिरी मैच भारत के लिए विश्व कप 2023 में खेला था। इसके बाद वह अभी भी भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 8 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं। इससे पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ 7 विकेट झटके थे। फिलहाल वह भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कमिंस को तीसरे टेस्ट में इस स्टार खिलाड़ी को करना होगा बाहर! एडिलेड में जोरदार रहा था प्रदर्शन
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
11 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
51 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines