Mohammed Shami On Hasin Jahan: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिलहाल क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। टीम इंडिया में वापसी करने को लेकर शमी कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। अक्सर अपनी अलग रह रही पत्नी हसीन जहां के साथ रिश्ते को लेकर शमी बात करते दिख जाते हैं। हाल ही में मोहम्मद शमी इंडिया टीवी के शो आप की अदालत में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी शादी को लेकर खुलकर बातचीत की।
अपनी शादी को लेकर क्या बोले शमी?
आप की अदालत में मोहम्मद शमी ने अपनी हसीन जहां के साथ शादी को लेकर कहा कि “जिंदगी आपको बहुत कुछ सिखाती है। मैं मानता हूं कि ये मेरी जिंदगी की बहुत बड़ी गलती है थी, लेकिन मैं किसी को दोष नहीं देता ये मेरी किस्मत थी।”
टीम में चुने नहीं जाने को लेकर शमी ने कहा कि “यह काफी मुश्किल था और ये आपको काफी चुभता भी है। जब आप हाई लेवल पर खेल रहे होते हैं, तो आपको अपना ध्यान बांटना पड़ता है। आप एक तरफ देख रहे होते हैं कि घर में क्या चल रहा है और दूसरी तरफ आपको देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होता है, जिससे आप पर बहुत दबाव पड़ता है।”
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025 : भारत-पाक मैच को लेकर Google ने दिया अनोखा जवाब, कैसा रहेगा आज मुकाबला?
मामले को सुलझाने को लेकर जब शमी से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि “कोई भी अपने घर में झगड़ा नहीं चाहता है, वो भी तब जब आप देश के लिए खेल रहे हो और देश की सेवा कर रहे हो, लेकिन ये दूसरे पक्ष पर भी निर्भर करता है। अगर दूसरा पक्ष ऐसा नहीं चाहता तो तो धैर्य ही एक आखिरी समाधान होता है।”
आखिरी बार टीम इंडिया के लिए कब खेले थे शमी?
मोहम्मद शमी काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। एशिया कप 2025 के लिए भी शमी को टीम इंडिया में नहीं चुना गया। मोहम्मद शमी को आखिरी बार टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए देखा गया था। 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था, इस मैच में शमी टीम इंडिया का हिस्सा थे। इस मैच में शमी ने गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 74 रन देकर महज 1 विकेट हासिल किया था।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: पाकिस्तान टीम के 3 मैच विनर, जो दुबई में Team India के लिए होंगे बड़ा ‘खतरा’
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines