हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs NZ सीरीज के बीच शमी की हो सकती है टेस्ट में वापसी, आ गया बड़ा अपडेट

Mohammed Shami : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दौरान मोहम्मद शमी की वापसी पर बड़ा अपडेट सामने आया है। वह टेस्ट में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

Mohammed Shami : भारतीय टीम इन दिनों 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहला मैच भारतीय टीम को गंवाना पड़ा था। वहीं दूसरा मैच 24 अक्टूर से खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष करते हुए दिखाई दे रही है। दूसरे टेस्ट मैच से पहले मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। वह जल्द ही टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

शमी को लेकर आया बड़ा अपडेट

शमी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक शमी रणजी ट्रॉफी के जरिए टेस्ट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले दो रणजी मैच खेल सकते हैं। शमी विश्व कप 2023 के बाद से भारतीय टीम से दूर हैं। लगभग एक साल से पहले उन्होंने एक भी मैच भारतीय टीम के लिए नहीं खेला है। लेकिन नवंबर के मध्य से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में वह टीम में वापसी कर सकते हैं। लेकिन इससे पहले शमी का जादू रणजी में दिख सकता है। बंगाल की ओर से वह आगामी मैच खेल सकते हैं।

शमी ने वापसी के दिए संकेत

पहले टेस्ट मैच के बाद शमी ने बेंगलुरु में भारतीय कोचिंग युनिट के साथ काफी समय बिताया था। उन्होंने सहायक कोच अभिषेक नायर को भी गेंदबाजी की थी। इस दौरान शमी ने घंटों ट्रेनिंग के साथ गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह नेट्स में गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे।

विज्ञापन

शमी की वापसी क्यों जरूरी?

शमी भारतीय टीम के लिए तीनों प्रारूप में अहम है। वह जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर दोनों एंड से विरोधी टीम पर दबाव बनाने के लिए सक्षम है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के लिए शमी मुश्किल परिस्थितियों में शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं। उन्होंने तीनों ही प्रारूप में भारत के लिए साबित भी किया है। उन्होंने अब तक भारत के लिए 64 टेस्ट मैच में 229 विकेट झटके हैं। जबकि 101 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 195 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। टी-20 में उन्होंने 23 मैच 24 विकेट हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: Delhi Capitals की इस बात से नाखुश Rishabh Pant! क्या सच में छोड़ेंगे टीम का साथ?

विज्ञापन
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली पर फूटा फैंस का गुस्सा, 15 महीने से नहीं आया कोई टेस्ट शतक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola