Mohammed Shami Lok Sabha Election 2024 (मनोज पांडेय, कोलकाता): टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी की है। सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद शमी को बीजेपी पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। इसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। खास बात यह है कि संदेशखाली इसी संसदीय क्षेत्र में है।
पिछले साल जताई गई थीं संभावनाएं
आपको बता दें कि पिछले दिनों मोहम्मद शमी उत्तराखंड के एक बीजेपी नेता के समारोह में शामिल हुए थे। हालांकि उन्होंने अभी तक न तो कोई पार्टी जॉइन कर है और न ही इसे लेकर कभी कोई बयान दिया है, लेकिन कहा जा रहा है कि वे जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। पिछले साल दिसंबर में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी शमी के गांव अमरोहा पहुंचे थे। तब भी उन्होंने शमी के बीजेपी में शामिल होने की संभावनाएं जताई थीं।
पीएम मोदी ने बढ़ाया था हौसला
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अमरोहा के गांव साहसपुर अलीनगर में एक क्रिकेट स्टेडियम भी बनाने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि बीजेपी स्टार कैंडीडेट के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। पिछले साल पीएम मोदी ने भी वनडे वर्ल्ड कप के बाद शमी का हौसला बढ़ाया था। जबकि वे कई मौकों पर उनकी तारीफ भी कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि मोहम्मद शमी को चुनावी मैदान में उतारकर बीजेपी बड़ा दांव खेल सकती है। हालांकि ये देखने वाली बात होगी कि शमी इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के बाद राजनीति के मैदान में कब उतरते हैं।
मोहम्मद शमी को हो चुकी है टिकट ऑफर
मोहम्मद शमी बंगाल से घरेलू क्रिकेट खेलते आए हैं। कहा जा रहा है कि बीजेपी ने मोहम्मद शमी को टिकट ऑफर की है, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई फैसला नहीं लिया गया है। आपको बता दें कि बीजेपी ने राजस्थान की चूरू सीट से पैरालंपिक चैंपियन देवेन्द्र झाझरिया को मैदान में उतारा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि बीजेपी मोहम्मद शमी समेत कई स्टार खिलाड़ियों के चेहरे पर दांव लगा सकती है। मोहम्मद शमी अभी ब्रेक पर हैं। उन्होंने हाल ही सर्जरी करवाई है। शमी ने अपना लास्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल 19 नवंबर को खेला था। इसके बाद से उन्होंने कोई मुकाबला नहीं खेला है। वह बैक पेन के चलते आईपीएल 2024 से भी बाहर हो गए हैं।
नुसरत जहान हैं सांसद
बशीरहाट लोकसभा सीट की बात करें तो अभी यहां से एक्ट्रेस और टीएमसी नेता नुसरत जहान सांसद हैं। उन्होंने बीजेपी के सायंतन बसु को 3.50 लाख से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी थी। यदि मोहम्मद शमी बशीरहाट से चुनावी मैदान में उतरते हैं तो दो स्टार कैंडीडेट्स के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: भारतीय फैंस का USA जाना मुश्किल, जानें कहां फंसा पेंच
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
52 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines