IND vs AUS: जल्द ऑस्ट्रेलिया रवाना हो सकते हैं शमी, मिल गया ताजा अपडेट

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। शमी जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो सकते हैं। चौथे टेस्ट में शमी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Mohammed Shami

Mohammed Shami

Mohammed Shami: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच हर किसी नजरें टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के ऊपर टिकी हैं। फैंस ये जानने के लिए काफी उत्सुक दिख रहे हैं कि आखिरी शमी ऑस्ट्रेलिया के लिए कब रवाना होंगे और टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे? जिसको लेकर अब सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। मोहम्मद शमी जल्द ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो सकते हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद होंगे रवाना!

दरअसल शमी को लेकर पहले जानकारी सामने आई थी कि उनको एनसीए से अभी क्लीयरेंस सर्टिफिकेट नहीं मिला है, लेकिन अब माना जा रहा है कि क्लीयरेंस सर्टिफिकेट मिलना महज एक औपचारिकता है। शमी के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई को बताया है कि, “शमी की किट पहले ही ऑस्ट्रेलिया भेजी जा चुकी है। अब शमी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएंगे।”

चौथे टेस्ट में खेल सकते हैं शमी

फिलहाल टीम इंडिया एडिलेड में दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है। इसके बाद ब्रिसबेन में 16 दिसंबर से तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा, लेकिन शमी चौथे टेस्ट मैच में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। जो 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। ये टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी होने वाली है।

ऑस्ट्रेलिया में शमी का शानदार रिकॉर्ड

मोहम्मद शमी का ऑस्ट्रेलिया में शानदार रिकॉर्ड रहा है। शमी ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया में 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 31 विकेट दर्ज हैं। पिछली बार शमी ने टीम इंडिया के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ