मोहम्मद शमी के बयान पर पूर्व पाक क्रिकेटर का पलटवार, बोले-‘365 में से 300 दिन रोना पड़ेगा’

Mohammed Shami Pakistan Controversy: मोहम्मद शमी और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इंजमाम-उल-हक के बीच छिड़े विवाद में अब एक पाकिस्तानी क्रिकेटर कूद पड़ा है। जिसने शमी के इंजमाम को लेकर दिए गए कार्टून वाले बयान की आलोचना की है।

Mohammed Shami

Mohammed Shami

Mohammed Shami Pakistan Controversy: बीते कुछ दिनों से टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इंजमाम-उल-हक का विवाद बढ़ता जा रहा है। ये विवाद तब शुरू हुआ जब टी20 विश्व कप 2024 के दौरान इंजमाम ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर गेंद के साथ छेड़छाड़ का बेबुनियाद आरोप लगाया था। जिसके बाद मोहम्मद शमी ने इंजमाम को जमकर लताड़ा था। जिसके बाद अब इस मामले में जुबानीजंग शुरू हो गई है। अब इस विवाद में एक और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कूद पड़ा है। जिसने शमी पर पलटवार किया है।

विज्ञापन

‘बेहुदा जुबान का इस्तेमाल न करे’

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने एक यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि अगर आपको इंजमाम की बात का बुरा लगा है तो आप उसको शब्दों में बयां कर सकते थे, लेकिन ये कार्टून जैसे वर्ड नहीं यूज करने चाहिए। वे बहुत सीनियर और उनको रिसपेक्ट देनी चाहिए। अगर आप अपने सीनियर्स का सम्मान नहीं करते हैं तो फिर क्रिकेट आपको 365 में से 300 दिन रुलाएगा, सिर्फ 65 दिन ही आप खुश रह पाएंगे। मैं आपसे पर्सनल गुजारिश करता हूं कृपया ऐसा न करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

पॉडकास्ट के दौरान शमी ने कही थी बड़ी बात

बीते कुछ दिनों पहले मोहम्मद शमी शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर बातचीत करने पहुंचे थे। इस दौरान शमी ने कहा था कि पाकिस्तानी कभी भी हमारे साथ खुश नहीं थे। ये लोग कभी कहते हैं कि हमने गेंद के साथ छेड़छाड़ की, कभी बोलते हैं गेंद में चिप लगाई गई है। अगर आगे मुझे कभी मौका मिलता है तो मैं गेंद को फाड़कर जरूर देखूंगा और सभी को दिखाना चाहूंगा कि गेंद के अंदर कुछ नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ