Mohammed Shami Injury: भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वनडे विश्व कप 2023 के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। घुटने की चोट के चलते शमी नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। फैंस को उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले शमी पूरी तरह से फिट होकर टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं लेकिन अब एक बार फिर से फैंस की उम्मीदों को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है।
रिहैब के दौरान चोटिल हुए शमी
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एनसीए में रिहैब प्रक्रिया के दौरान मोहम्मद शमी एक बार फिर से चोटिल हो गए हैं। जिससे शमी के घुटने में सूजन आ गई है। जिससे शमी की वापसी में और ज्यादा देरी हो सकती है। दावा किया जा रहा है कि शमी अब 6 से 8 सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। यानी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शमी के खेलने पर और ज्यादा संशय बनता हुआ दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ’30 से 35 करोड़ आसानी से…’ जसप्रीत बुमराह को लेकर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान
मोहम्मद शमी की हालिया चोट पर बीसीसीआई के अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि शमी की घुटने की चोट एक बार फिर उभर कर सामने आई है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट की गहनता से जांच कर रही है और लगातार शमी की स्थिति पर नजरें बनाए हुए हैं। अभी शमी की वापसी पर थोड़ा समय लग सकता है। दूसरी तरफ शमी ने गेंदबाजी शुरू कर दी है और वे वापसी की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
शमी का क्रिकेट करियर
मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए 64 टेस्ट, 101 वनडे और 23 टी20 मैच खेले हैं। 64 टेस्ट मैचों में शमी ने भारत के लिए 229 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा वनडे में 195 विकेट और टी20 में 23 विकेट हासिल किए हैं। वनडे विश्व कप 2023 में शमी ने काफी कमाल की गेंदबाजी की थी। इस टूर्नामेंट में शमी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। विश्व कप में शमी ने 24 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले इस खिलाड़ी ने छोड़ी कप्तानी, टीम को मिला नया कप्तान
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
14 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
35 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
58 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines