falseदलीप ट्रॉफी में मोहम्मद शमी ने बनाई 'शर्मनाक सेंचुरी', युवा बल्लेबाजों ने जमकर कूटा
Author: News24 हिंदी
2025-08-29 21:28:57
Mohammed Shami: दलीप ट्रॉफी 2025 में मोहम्मद शमी ईस्ट जोन की ओर से भाग ले रहे हैं। शमी दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं। हालांकि, नॉर्थ जोन के खिलाफ खेले जा रहे क्वार्टरफाइनल मैच में शमी गेंदबाजी में अपनी धाक नहीं जमा पाए। वह विकेट के लिए तरस गए। शमी ने गेंदबाजी में स्पेशल सेंचुरी बनाई।
मोहम्मद शमी की स्पेशल सेंचुरी
दरअसल, मोहम्मद शमी इस मैच में विकेट के लिए तरस गए। पहले दिन उन्हें एक सफलता मिली थी, लेकिन दूसरे दिन वह एक भी विकेट नहीं ले पाए। शमी की गेंदबाजी के खिलाफ नॉर्थ जोन के बल्लेबाजों ने खूब रन भी बनाए। उन्होंने 23 ओवर गेंदबाजी की और 100 रन खर्च किए। इस तरह शमी ने स्पेशल सेंचुरी लगाई। शमी पहली पारी में केवल 1 ही विकेट चटका सके। उन्होंने 4.34 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए। नॉर्थ जोन के युवा बल्लेबाजों ने शमी के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की।
ऐसा है मैच का हाल
नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 405 रन बनाए थे। टीम की ओर से कप्तान अंकित कुमार ने 30 रन बनाए, जबकि आयुष बदोनी ने 63 रनों की पारी खेली। वहीं कन्हैया वधावन ने भी 152 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली। ईस्ट जोन पहली पारी में 230 रनों पर ही सिमट गई। ईस्ट जोन की ओर से सबसे ज्यादा रन विराट सिंह ने बनाए। उन्होंने 69 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा नॉर्थ जोन की ओर से आकिब नबी ने डबल हैट्रिक विकेट लेकर तबाही मचा दी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines