मोहम्मद शमी का शानदार कमबैक, बल्लेबाजों पर बरपाया कहर; बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ठोक दी दावेदारी

Mohammed Shami Comeback: मोहम्मद शमी की लंबे समय के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी हुई है। शमी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार कमबैक किया है। मध्य प्रदेश के खिलाफ शमी ने 4 विकेट लेकर तहलका मचा दिया है।

Mohammed Shami

Mohammed Shami

विज्ञापन

Mohammed Shami Comeback: टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की आखिरकार 361 दिन के बाद मैदान पर वापसी हो गई है। इंजरी से उबरने के बाद शमी ने शानदार कमबैक किया है। शमी ने आते ही मैदान पर बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा दी है। बंगाल की तरफ से मध्य प्रदेश के खिलाफ शमी ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया है।

जैसा टीम इंडिया शमी का कमबैक चाहती थी वो अब होता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में अब शमी ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या अभी भी शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना जा सकता है।

Advertisment

मध्य प्रदेश के खिलाफ शमी ने काटा गदर

मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच से पहले शमी को कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के चौथे राउंड में खेलना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शमी को पहले अपने घुटनों पर भारी पट्टियां बांधकर नेट्स में गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। क्योंकि एनसीए में ठीक होने के दौरान उन्हें हल्की चोट लग गई थी। अब मध्य प्रदेश के खिलाफ शमी की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली है। इस मैच में शमी ने 19 ओवर गेंदबाजी करते हुए 54 रन खर्च करके 4 विकेट चटकाए। इस दौरान शमी ने 4 मेडन ओवर डाले। ये बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत हो सकता है।

विज्ञापन

NCA में शमी को लग गई थी दोबारा चोट

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मोहम्मद शमी को एनसीए में प्रैक्टिस करते समय फिर से चोट लग गई थी। इस कारण उन्हें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में मौका नहीं मिला। बाद में पता चला कि अगर शमी समय पर ठीक हो गए, तो वे ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के बाकी मैच खेलने के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें, मोहम्मद शमी ने वनडे विश्व कप 2023 में अपना आखिरी मुकाबला खेला था। इस दौरान ये गेंदबाज चोटिल हो गया था। अब शमी टीम इंडिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ